1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों में हुई इन प्रेम पत्रों की नीलामी, इसमें था कुछ ऐसा जिसे जान…

इस मशहूर शख्स ने अपनी बीवी को लिखा था पत्र लेटर में था इन बातों का जिक्र इस हद तक करते थे अपनी पत्नी से प्यार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 6 Apr 2019, 11:19 AM IST

Demo pic

करोड़ों में हुई इन प्रेम पत्रों की नीलामी, इसमें था कुछ ऐसा जिसे जान...

नई दिल्ली। आज के समय में लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मैसेज, ईमेल, फोन इत्यादि का सहारा लेते हैं, लेकिन एक जमाना ऐसा भी था जब लोग एक-दूसरे को खत लिखा करते थे। लव लेटर लिखने का दौर भले ही अब नहीं है, लेकिन इसमें जो बात थी वह आज के मैसेज या वॉयस कॉल में नहीं है।

आज हम आपको एक ऐसे प्रेम पत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लेकर लोग काफी उत्सुक थे। ये लव लेटर्स संख्या में तीन थे। इसे नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपनी पत्नी जोसेफिन को लिखा गया था। इन्हें सन 1796 और 1804 के बीच में लिखा गया था। अब जाकर इन तीन प्रेम पत्रों की नीलामी कुल 5,13,000 यूरो (575,000 अमेरिकी डॉलर) में हुई।

ऐसा बताया जा रहा है कि सन 1796 में इटली अभियान के दौरान नेपोलियन ने इसे लिखा था। इनमें से एक पत्र में उन्होंने अपनी बीवी को लिखा है,‘मेरी प्यारी दोस्त आपकी ओर से हमें कोई पत्र नहीं मिला। जरूर कुछ खास चल रहा है और इस वजह से आप अपने पति को भूल गई हैं। हालांकि, काम और थकावट के बीच में मुझे केवल आपकी ही याद आती है।’

यह नीलामी एक ऐतिहासिक थीम पर आधारित थी जिसे फ्रेंच एडर और एगुट्स हाउसों की ओर से आयोजित किया गया था। नीलामी में लव लेटर्स के अलावा एक दुलर्भ इनिग्मा एन्क्रिप्शन मशीन भी थी जिसका इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी जर्मनी द्वारा किया गया था। यह 48,100 यूरो में नीलाम हुआ।