
तकनीक ने हमारी दुनिया को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। पहले छोटे-छोटे कामों के लिए भी हमें कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लंबी लाईनों में लगना पड़ता था तब कहीं जाकर काम होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब विभिन्न देशों की सरकारों ने भी टेक्नोलॉजी का प्रयोग शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने भी पासपोर्ट के लिए ऐप 'M Passport Seva' लॉन्च किया है जिसका प्रयोग कर घर बैठे पासपोर्ट बनवाया जा सकता है।
1. M Passport Seva ऐप पर आपको पासपोर्ट से जुड़ी सारी जानकारी मिलती है। यहां आप अपने सभी प्रश्नों के जवाब पा सकते हैं।
2. पासपोर्ट वेबसाइट की ही तरह M Passport Seva ऐप से भी आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3. ऐप की मदद से अपने नजदीकी पासपोर्ट केन्द्र के बारे में भी जान सकते हैं।
4. आवेदन करने के बाद चरणबद्ध तरीके से आवेदक को अपनी सारी डिटेल्स सब्मिट करनी होती है। इसके बाद आपको मोबाइल पर आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म से संबंधित अपडेट्स मिलते रहते हैं और कुछ ही समय में आपके घर पर पासपोर्ट बन कर आ जाता है।
Published on:
08 Oct 2020 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
