
ममता कुलकर्णी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के फैन हैं तो आपको एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी याद होंगी जिन्होंने शाहरुख खान , सलमान खान , अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। 90 के दशक में ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की सबसे चाहती अभिनेत्री बन गयीं थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि एक के बाद एक उनके नाम के साथ विवाद जुड़ने लगे। इतना ही नहीं उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ भी जोड़ा जाने लगा। आज हम आपको Mamta Kulkarni से जुड़े ऐसे ही एक विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी Bollywood पर राज करना चाहती थीं और जल्दीबाजी में उन्होंने सफलता हासिल करने के लिए गलत रास्ता चुन लिया जिसकी वजह से उनका करियर दांव पर लग गया यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड भी छोड़ना पड़ा।
जब छोटा राजन से जुड़ा ममता कुलकर्णी का नाम
उस दौर में ममता लगातार बड़े सितारों के साथ काम कर रही थीं। समय बॉलीवुड में ये अफवाफ फ़ैल गयी थी कि ममता कुलकर्णी को बड़ी फिल्में अंडरवर्ल्ड डॉन ( underworld don ) छोटा राजन ( chota rajan ) के कहने पर ही मिलती हैं। छोटा राजन हर बड़ी फिल्म में ममता को रोल दिलवाने का काम करता था। कहा तो ये भी जाता है कि ममता कुलकर्णी और डॉन छोटा राजन का अफेयर चल रहा था। अब इस बात में कितनी हकीकत है ये तो कोई भी नहीं जानता लेकिन ये अफवाफ उसे समय हर किसी की जुबान पर पर थी।
उस समय बॉलीवुड में छोटा राजन का काफी खौफ रहता था। कहा तो ये भी जाता है कि ममता कुलकर्णी की बॉलीवुड में एंट्री भी छोटा राजन ने ही करवाई थी। अफवाहों के मुताबिक़ छोटा राजन और ममता कुलकर्णी शादी करना चाहते थे। लेकिन छोटा राजन एक मुजरिम था और पुलिस से बचने के लिए वो देश छोड़कर फरार हो गया था। बाद में ममता का नाम भी कई गैरकानूनी कामों में सामने आया और उन्होंने भी देश छोड़ दिया।
Published on:
20 Apr 2019 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
