22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्तों के साथ मिलकर शख्स ने पूर्व पत्नी के साथ किया गैंगरेप, अस्पताल पहुंचते समय महिला ने तोड़ा दम

महिला के साथ गैंगरेप किया और प्राइवेट पार्ट को डंडे से बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया।

2 min read
Google source verification
rape

दोस्तों के साथ मिलकर शख्स ने पूर्व पत्नी के साथ किया गैंगरेप, अस्पताल पहुंचते समय महिला ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन हमले थमना तो दूर, कम भी नहीं हो रहे हैं। ताज़ा मामला झारखंड के जामताड़ा जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स ने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पूर्व पत्नी के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया। हैवानियत का शिकार होने के बाद महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूरा मामला जामताड़ा ज़िले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में उदयपुर का है। मामले की जांच कर रहे स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक एसडीपीओ बी.एन. सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है। महिला के पूर्व पति का नाम उदय है, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

गैंगरेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा
पुलिस ने बताया कि उदय की पूर्व पत्नी काली पूजा में हिस्सा लेने के लिए पबिया गई थी, जहां आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ आया हुआ था। महिला को देखने के बाद उदय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे ज़बरदस्ती उठाकर पास के एक सुनसान खेत में ले गया। जहां सभी ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया और प्राइवेट पार्ट को डंडे से बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी दरिंदे वहां से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने की मृत्यु की पुष्टि
सुबह अंधेरा छंटने के बाद जब लोग घर से बाहर निकले तो उन्हें महिला के दर्द से कराहने की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद लोगों ने महिला को सीएचसी नारायणपुर अस्पताल ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को जामताड़ा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।