3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: कार पर लगाए 1 लाख पटाखे और लगा दी आग, देखें कैसी हो गई गा​ड़ी की हालत

एक यूट्यूबर ने दिवाली पर एक ऐसा वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स ने अपनी कार को पटाखों से ढंक दी और फिर उसमें आग लगा दी। खबरों के अनुसार, कार के ऊपर करीब एक लाख पटाखों की लड़ियां बिछाई गई।

2 min read
Google source verification
firecrackers on his car

firecrackers on his car

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग बहुत कुछ करते है। कुछ लोग तो ऐसा कर गुजरते है जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं होती है। कई लोग सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे एक्सपेरीमेंट करते हैं, जिसने काफी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार तो लोग अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, एक यूट्यूबर ने अपनी एक कार पर एक लाख पटाखे चिपकाकर उसमें आग लगा दी। इस घटना का ये वीडियो दिवाली के पहले का है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनोखा एक्सपेरीमेंट करने के चक्कर में कार को पूरी तरह से कबाड़ बना दिया।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दिवाली के पहले का है। इसको अमित शर्मा नाम के यूट्यूबर ने बनाया है। यह यूट्यूबर अपने चैनल पर अलग-अलग तरह के वीडियो बनाने के लिए काफी फेमस हो गया है। हाल ही में उसने एक ऐसा ही अनोखा वीडियो तैयार किया, जिसको देखकर हर कोई चकित है। दरअसल, दिवाली के मौके पर इस यूट्यूबर ने अपनी कार पर पटाखे चस्पा करके, आग के हवाले कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पर हजारों पटाखे फूट रहे है।


इस वीडियो में यूट्यूबर ने टेप की मदद से पटाखों को कार के ऊपर चिपका दिया। खबरों के अनुसार, कार के ऊपर करीब एक लाख पटाखों की लड़ियां बिछाई गई है। हालांकि कार की खिड़कियों पर पटाखे नहीं लगाए गए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार पर लगातार पटाखे बजते हैं, जिससे इसके परखच्चे उड़ जाते हैं। यूट्यूबर ने इसे दिवाली के मौके पर वीडियो अपने चैनल पर पोस्ट किया। अब यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- लड़की ने एक साथ बनाई 15 महापुरुषों की तस्वीरें, आनंद महिंद्रा बोले- यह किसी चमत्कार से कम नहीं


जैसे ही सूर्यास्त हुआ तो उन्होंने सारी लाइट्स बंद कर दीं और अंधेरे में पटाखों में आग लगा दी। बाद में पटाखे काफी देर तक जलते रहे। कुछ देर के इंतजार के बाद जब पटाखे जलना बंद हो गए, तब यूट्यूबर और उसके दोस्त कार के पास गए। उन्होंने गाड़ी को हाथ लगाया, जो गर्म तो थी। गाड़ी पर जैसे-जैसे पटाखों की लड़ियां लगाई गई थीं, वैसे-वैसे स्ट्रिप बन गई थी। इसके बाद उन्होंने कार के अंदर का नजारा दिखाया। अंदर सब ठीक था। बैटरी और इंजन को भी कुछ नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने कार स्टार्ट की, अपने दोस्तों के साथ चले गए।

यह भी पढ़ें- पति ने जिंदा दफनाया! एप्पल वॉच ने बचा ली महिला की जान, जानिए पूरा मामला


Story Loader