
Man roams in giant bubble to shield against coronavirus in Australia
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) का दंश पूरी दुनिया झेल रही है। 7 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 1 करोड़ 67 लाख से अधिक लोग इस वायरस के संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। दुनियाभर कोरोना (coronavirus i) पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोग इस महामरी के बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (social media) पर इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स कोरोना से बचने के लिए खुद को गुब्बारे के अंदर बंद कर लिया और सड़क पर दौड़ लगाने लगा।
पहले वीडियो देख लें..
दरअससल, ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बेलग्रेव (Belgrave) का है। जिसे जैनिने रिग्बी नाम के फेसबुक यूजर ने इशेयर किया है। जैनिने ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'यह सिर्फ बेलग्रेव में ही हो सकता है। शख्स गाना गा रहा है '‘I’m the man in the bubble’' मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए इस शख्स का शुक्रिया। उन्होंने आगे लिखा कि 'मैं इस शख्स को नहीं जानती थी. लेकिन अब जानती हूं. जब भी कोरोनावायरस खत्म होगा, तब हम मिलेंगे और कॉफी साथ पिएंगे। जिस तरह उसने सड़क पर मस्ती की, उसको देखकर मुझे हंसी आ गई।'
बता दें वीडियो में शख्स ने खुद को गुब्बारे के अंदर बंद कर लिया और सड़क पर दौड़ लगाने लगा। इस दौरान वे चीख-चीखकर बोल रहा था कि 'मैं बबल के अंदर रह रहा हूं।' शख्स को चीखता देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह हो गया।
Published on:
29 Jul 2020 11:28 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
