18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने डॉग के साथ 5 दिन तक बर्फ में फंसा रहा शख्स, इस चीज़ को खाकर बचाई जान

एक शख्स जो अपने डॉग के साथ कहीं जा रहा था वो बर्फ की चपेट में आ गया और लगातार 5 दिन तक वहां फंसा रहा लेकिन इन 5 दिनों तक वो ऐसी चीज़ खा कर ज़िंदा रहा जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Mar 09, 2019

man survival

अपने डॉग के साथ 5 दिन तक बर्फ में फंसा रहा शख्स, इस चीज़ को खाकर बचाई जान

नई दिल्ली: अक्सर जो लोग बर्फीले इलाके में रहते हैं उन्हें घर से बाहर निकलने में कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं नहीं तो वो बर्फ में फंस सकते हैं। हाल ही में एक शख्स जो अपने डॉग के साथ कहीं जा रहा था वो बर्फ की चपेट में आ गया और लगातार 5 दिन तक वहां फंसा रहा लेकिन इन 5 दिनों तक वो ऐसी चीज़ खा कर ज़िंदा रहा जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

बता दें कि 36 साल के जर्मी टेलर अपने पालतू डॉग के साथ फॉरेस्ट रोड से गुज़र रहे थे लेकिन यहां बर्फ ज़्यादा होने की वजह से उनकी कार बर्फ में धंस गयी। जर्मी ने कई बार कार को निकालने की कोशिश भी की लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए।

आपको बता दें कि बर्फ में जर्मी की कार काफी अंदर तक समा गयी थी जिसकी वजह से वो फंस गए थे। जर्मी के साथ उनका डॉग भी था। जब वो कार को बाहर नहीं निकाल सके तो उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। जर्मी लगातार 5 दिनों तक तक यहां पर फंसे रहे और आखिरकार उन्हें और उनके डॉग को बचा लिया गया।

जब जर्मी को रेस्क्यू किया गया तो उन्होंने बताया कि वो पांच दिनों तक टाको सॉस खाकर ज़िंदा रहे। जब उन्हें रेस्क्यू किया गया तो उन्हें और उनके डॉग को काफी भूख लगी हुई थी। यह एक्सपीरियंस जर्मी के लिए काफी भयानक था लेकिन आखिरकार उन्हें बचा लिया गया।