3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शख्स को जैसे ही पता चली पत्नी की ये सच्चाई, 21वीं मंजिल से उठा कर फेक दिए इतने मासूम और फिर..

अगले दिन पत्रकार कुत्ते और बिल्ली के मालिक के घर पहुंचा, तो वहां से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Sep 14, 2018

नई दिल्ली। बीते सप्ताह चीन के चॉन्गकिंग शहर में एक बहुमंजिला इमारत के पास सड़क पर दो मासूम बेज़ुबान मृत हालात में मिले। सड़क पर मिली कुत्ते और बिल्ली के मृत शरीर को लेकर इस बात की आशंका जताई जा रही है कि एक पारिवारिक झगड़े में शख्स ने गुस्से में उन्हें इमारत की 21वीं मंजिल से फेक दिया था। वीडियो में देखा गया कि एक महिला सड़क पर पड़े मृत कुत्ते (golden retriever) का सिर सहलाते हुए रो रही है। महिला ने पत्रकार से बताया कि वह गुरूवार की दोपहर को अपने कुत्ते के साथ टहल रही थी। तभी उन्हें एक ज़ोर की आवाज़ आई और थोड़ी ही देर बाद उन्होंने देखा कि सड़क पर एक बिल्ली और एक कुत्ता मृत अवस्था में पड़े हुए हैं।

महिला ने कुत्ते को पहचान लिया और बताया कि उसका नाम जैक था। महिला ने बताया कि उनका कुत्ता जैक के साथ काफी खेलता-कूदता था। महिला ने जब कुत्ते के मालिक को इस बारे में बताया तो उस जल्लाद ने कहा कि उसे किसी भी जानवर से कोई मतलब नहीं है। इसके साथ ही दरिंदे ने महिला से कहा कि तुम्हें इसका जो करना है, कर लो। इतना कुछ सुनने के बाद महिला ने कुछ अन्य लोगों की मदद से दोनों बेज़ुबानों को एक कंबल में लपेटा और दफना दिया।

अगले दिन पत्रकार कुत्ते और बिल्ली के मालिक के घर पहुंचा, तो वहां से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पत्रकार ने उस प्रॉपर्टी के मैनजर से बात की तो उन्होंने पड़ोस के एक सिक्योरिटी गार्ड के बारे में बताया, जिसे इस मामले की जानकारी थी। पत्रकार गार्ड के पास पहुंचा तो मालूम चला कि दरिंदे की पत्नी गर्भवती है। जिसके बाद उसने दोनों बेज़ुबानों को इमारत की 21वीं मंजिल से उठाकर नीचे फेक दिया। बताया जा रहा है कि मारी गई बिल्ली भी गर्भवती थी और कुछ दिनों में बच्चों को जन्म देने वाली थी। पड़ोसियों द्वारा की जा रही बातचीत में पता चला कि शख्स को जैसे ही पत्नी के गर्भवती होने की खबर मिली, उसने कहा कि वह अब इस घर में कुत्ते-बिल्ली नहीं रख सकता।

Story Loader