5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रहने लायक नहीं बचा ये देश’, कहते हुए 70 साल के बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम और फिर…

यह बुजुर्ग काफी दिनों से देश में बढ़ रही बलात्कार और हत्या की घटनाओं से आहत था जिसके बाद वो ऐसा कदम उठाने जा रहा था जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jul 28, 2018

man tried to kill himself

'रहने लायक नहीं बचा ये देश', कहते हुए 70 साल के बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम और फिर...

नई दिल्ली: देश में आए दिन कई चौंकाने वाली घटनाएं होती रहती हैं जिनके बारे में जान्ने के बाद किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा। बता दें कि ऐसा ही सिर चकरा देने वाला एक मामले आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से सामने आया है जहां पर एक 70 साल के बुजुर्ग ने ऐसा खौफनाक काम कर दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल यह बुजुर्ग काफी दिनों से देश में बढ़ रही बलात्कार और हत्या की घटनाओं से आहत था जिसके बाद वो ऐसा कदम उठाने जा रहा था जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

बारिश में किस कर रहे थे लड़का-लड़की तभी एक शख्स ने खींच लिए फोटो, फिर जो हुआ...

बता दें कि 70 साल के इस बुजुर्ग का नाम तथीरेड्डी लच्छी रेड्डी है और गन्नावरम नाम के गांव में रहते हैं, बता दें कि तथीरेड्डी देश में हो रही आपराधिक घटनाओं से आहत हो गए थे जिसके चलते उन्होंने अपना शरीर त्यागने का फैसला ले लिया था। बता दें कि इसके लिए तथी रेड्डी ने एक 5 फ़ीट की कब्र भी खोद डाली थी जिसमें वो ज़िंदा रहते हुए ही दफ़न होना चाहते थे। बता दें कि तथीरेड्डी ने बाकायदा इस कब्र का निर्माण किया था और वो इसमें दफ़न होने के करीब ही थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।

दरअसल तथी रेड्डी ने बीती 24 जुलाई को पुलिस स्टेशन में एक चिट्ठी भेजी थी जिसमें उन्होंने अपनी 'जीवित समाधि' का जिक्र किया था, उन्होंने पुलिस से कहा था कि अपराधों की वजह से यह देश रहने लायक नहीं बचा है जिसकी वजह से अब वो आत्महत्या करने जा रहे हैं। ये चिट्ठी जब पुलिस को मिली तब वो लोग रेड्डी के घर पहुंचे लेकिन यहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से मिलने के बाद इमरान को सुनने पड़ते थे ऐसे ताने! देश-विदेश में रहे हैं पाक PM के अफेयर्स

दरअसल तथीरेड्डी ने यहां पर खुद के लिए एक 5 फुट की कब्र खोद रखी थी जिसमें वो समाधि लेने वाले थे। यह सब अपनी आंखों से देखने के बाद कुछ देर के लिए पुलिस वालों के होश उड़ गए थे लेकिन बाद में पुलिस वालों ने तथी रेड्डी को काफी समझाया जिसके बाद उन्होंने अपना जीवित समाधि लेने का इरादा त्याग दिया। बता दें कि तथी रेड्डी शादी-शुदा हैं और उनके 2 बेटे भी हैं लेकिन वो अपने बेटों के साथ नहीं रहते हैं। तथी रेड्डी के एक बेटे ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने 10 साल पहले आध्यात्म की और कदम रख दिया था और तब से ये सब शुरू हो गया।