scriptमुकेश अंबानी से 27 साल छोटा है ये शख्स, लेकिन कमाई के मामले में दूर-दूर तक नहीं दिखते रिलायंस के मालिक | mark zukerberg has got more property than mukesh ambani | Patrika News
हॉट ऑन वेब

मुकेश अंबानी से 27 साल छोटा है ये शख्स, लेकिन कमाई के मामले में दूर-दूर तक नहीं दिखते रिलायंस के मालिक

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति की कीमत 40.1 बिलियन डॉलर है, तो वहीं मार्क के पास 71 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

Sep 29, 2018 / 01:38 pm

Sunil Chaurasia

mukesh ambani

मुकेश अंबानी से 27 साल छोटा है ये शख्स, लेकिन कमाई के मामले में दूर-दूर तक नहीं दिखते रिलायंस के मालिक

नई दिल्ली। भारत के मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। forbes की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 40.1 बिलियन डॉलर है। हमारे देश में मुकेश अंबानी महज़ एक उद्योगपति ही नहीं, बल्कि एक शख्सियत हैं जो आज भी कई भारतीयों की नज़रों में विश्व के सबसे धनी व्यक्ति हैं।
मुकेश अंबानी से भी ज़्यादा धनी हैं मार्क जुकरबर्ग
हिंदुस्तान में लोग अंबानी का नाम अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ताना मारने के लिए भी करते हैं। लेकिन आज हम आपके सामने मुकेश अंबानी की तुलना एक ऐसे शख्स के साथ करने जा रहे हैं, जो उम्र के लिहाज़ से रिलायंस चीफ से 27 साल छोटा है। ये शख्स उम्र में बेशक मुकेश अंबानी से काफी छोटा हो, लेकिन इसकी संपत्ति के बारे में जानकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं मार्क जुकरबर्ग की।
अभी महज़ 34 साल के हैं मार्क
सोशल मीडिया के सबसे ताकतवर प्लेटफॉर्म फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी से काफी आगे हैं। जहां मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति की कीमत 40.1 बिलियन डॉलर है, तो वहीं मार्क के पास 71 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इस हिसाब से देखा जाए तो मार्क की कुल संपत्ति अंबानी की कुल संपत्ति से लगभग दोगुनी है। दोनों की उम्र में भी कई सालों का अंतर है। मुकेश अंबानी की उम्र 61 साल है तो वहीं मार्क की उम्र अभी केवल 34 साल है।
19 साल की उम्र में शुरू किया था फेसबुक
forbes द्वारा जारी की गई विश्व के सबसे धनी लोगों की सूचि में जहां मार्क पांचवें स्थान पर हैं तो वहीं मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर बने हुए हैं। इस हिसाब से दोनों की रैंक में भी 14 स्थान का भारी-भरकम अंतर है। मार्क ने साल 2004 में ही फेसबुक की खोज कर दी थी। उस समय मार्क केवल 19 साल के थे।
facebook

Hindi News/ Hot On Web / मुकेश अंबानी से 27 साल छोटा है ये शख्स, लेकिन कमाई के मामले में दूर-दूर तक नहीं दिखते रिलायंस के मालिक

ट्रेंडिंग वीडियो