18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 साल से कैद थी कछुआ, रिहा होते ही अपने घर की तलाश में तय किया 37000 KM का सफर

20 साल से कैद में थे मादा कछुआ छूटते ही तय किया 37000 Km का सफर

less than 1 minute read
Google source verification
yosho.jpg

नई दिल्ली। ‘घर’ ये शब्द जितना छोटा है उसके मायने उतने ही बड़े हैं। लोग कहीं भी रह ले लेकिन वो एक दिन अपने घर जरूर लौटते हैं। ये बात सिर्फ इंसानों के लिए नहीं है बल्कि इस पृथ्वी के हर एक प्राणी के लिए है। ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें एक मादा कछुआ (turtle) अपने घर की तलाश में 37000 KM का सफर तय कर ली।

इस मादा कछुए का नाम योशी (Yoshi) है। योशी का वजन 180 किलो है और ये लगभग 20 सालों से कैद में थी। कैद से निकलने के फौरन बाद योशी अपने घर के तलाश में निकल पड़ी। अपने घर की तलाश में इसने लगभग 37000 KM का सफर कर लिया।

हाल ही में IFS अधिकारी परवीन कासवान (IFS officer Parveen ) ने योशी की कहानी सभी के साथ साझा की है। प्रवीण कासवान (IFS officer Parveen ) ने योशी (Yoshi) की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि योशी ने अपने घर की तलाश में अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया के लिए 37000 KM की यात्रा तय की है। ये लॉगरहेड कछुए की अविश्वसनीय यात्रा है।

उन्होंने बताया कि योशी (Yoshi) पिछले 20 साल से कैद में थी। इस दौरान उसे बहुत नुक्सान पहुंचा था। योशी जब मिली थी तो वो चोटिल थी। जिसके बाद ट्रेनर्स ने उसका इलाज किया और उसपर एक सैटलाइट टैग (satellite tag) लगाकर उसे छोड़ दिया गया। उसके ऊपर निगरानी रखी गई। सिर्फ यह जानने के लिए कि वो कहा जा रही है। इसके बाद उसने अपने घर ढूंढने के लिए ये सफ़र तय किया।