
Top 5 Kids Tv Shows
नई दिल्ली। बच्चे अगर घर पर हो तो उन्हें कार्टून देखना काफी पसंद होता है। ये उन्हें हंसाने के साथ मजाक-मजाक में उन्हें अच्छी सीख भी देते हैं। चूंकि आजकल लॉकडाउन की वजह से बच्चे टीवी देखकर ही ज्यादातर वकत बिता रहे हैं। ऐसे में हम आपको बच्चों कुछ ऐसे ही टीवी शोज के बारे में बताएंगे जो बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
1.छोटा भीभ
पोगो चैनल पर प्रसारित होने वाला एनिमेटेड कार्टून शो छोटा भीभ बच्चों का सबसे पसंदीदा कार्टून शो है। ढोलकपुर में रहने वाला 9 साल का ये लड़का कैसे अपनी होशियारी से दुश्मनों को मजा चखाता है ये वाकई निराला है। बच्चों को इसका कॉमिक अंदाज काफी पसंद है।
2.मोटू-पतलू
Nickelodeon पर प्रसारित होने वाला मोटू—पतलू शो ने भी कम अरसे में बच्चों के दिलों में जगह बना ली है। यह शो क्लासिक कॉमिक स्ट्रिप लोट—पोट पर आधारित है। इसमें दो कैरेक्टर होते हैं। जो फुरफुरी नगरी में रहते हैं। दोनों दोस्त मिलकर हमेशा मजा लगाते हैं।
3.टॉम एंड जैरी
सबसे पुराने कार्टून शो में शुमार टॉम एंड जैरी की दीवानगी आज भी बच्चों में बरकरार है। पोगो और कार्टून नेटवर्क पर प्रसारित होने वाला ये कॉर्टून सीरियल बच्चों को बहुत पसंद है। ये शो टॉम नामक बिल्ली और जैरी नामक चूहे पर आधारित है। इसमें दिखाते हैं कि कैसे जैरी को पकड़ने के लिए टॉम कितनी कोशिश करता है।
4.शिनचैन
हंगामा चैनल पर प्रसारित होने वाला यह कार्टून सीरियल एक जापानीज सीरीज है। इसके कई भाषाओं में डब किया गया है। यह शो एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने पैरेंट्स और टीचर्स की नाक में दम करके रखता है।
5.पोकेमॉन
हंगामा चैनल पर टेलीकास्ट होने वाला ये शो भी काफी पॉपुलर है। एनिमल कैरेक्टर वाला ये कार्टून शो टीवी पर सबसे लंबे अरसे से प्रसारित होने वाले टीवी शोज में एक है। इसमें 10 कैरेक्टर होते हैं। इसमें मेन स्टोरी ऐश केचम नाम के लड़के पर आधारित है।
Published on:
09 May 2020 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
