नई दिल्ली। दुनिया के हर मां-बाप की चाहत यहीं होती है कि उसका बेटा बड़ा होकर एक दिन बड़ा अफसर बनें। लेकिन भारत में मौजूद एक दंपति इससे अलग ख्वाहिश रखते हैं। अजमेर निवासी राजेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी, चंचल कौर ने इंदौर के पास एक गाँव में डेढ़ एकड़ ज़मीन खरीदी, ताकि वे वहां रहकर अपने बच्चे को खेती-किसानी भी सिखा सकें।