27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी की रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस ने कही ये बात, क्या माही मानेंगे?

न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी ने बनाए थे 50 रन कोहली भी कह चुके हैं माही के संन्यास के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता

2 min read
Google source verification
icc cricket world cup 2019

धोनी के रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस ने कही ये बात, क्या माही मानेंगे?

नई दिल्ली:वर्ल्ड कप 2019 ( World Cup 2019 ) के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ( NewZealand ) के हाथों हार मिली। इसके बाद तो टीम इंडिया के साथ-साथ पूरा देश दुखी है और हो भी क्यों न वर्ल्ड कप के इतने पास पहुंचकर हम हार जो गए। इस बीच खबरें आ रही हैं कि अब महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले लेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग अपने-अपने तरीके से माही से संन्यास न लेने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया ( social media ) पर ये मुद्दा काफी वायरल ( viral ) हो रहा है।

क्या कह रहे हैं लोग

अगर हम कहें कि भारतीय क्रिकेट को अगर किसी ने एक मुकाम पर पहुंचाया है, तो वो नाम है महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) का। तो इसमें शायद कुछ गलत नहीं होगा। लेकिन अब उनके संन्यास की खबरों को लेकर पूरा देश दुखी है। वहीं गीतकार लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) ने धोनी के संन्यास को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा 'नमस्कार महेंद्र सिंह धोनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहतें हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।' वहीं लोग भावुक होकर माही से गुजारिश कर रहे हैं कि आप संन्यास मत होना।

रिटायर मत होना माही

ट्विटर ( Twitter ) पर एक यूजर ने लिखा 'धोनी आप एक बेस्ट विकेटकीपर, फिनिशर और हमेशा ही मेरे कप्तान हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ' धोनी प्लीज रिटायरमेंट के बारे में सोचना मत और लेना भी मत। हम सब आपसे प्यार करते हैं और हम सबको आप पर विश्वास है माही।' ट्विटर पर 'MS DHONI FC' की तरफ से लिखा गया 'प्लीज आपके बिना ये इंडिया अधूरा है आपके बिना मुझे चैन नहीं आप हमेशा मेरे हीरो भगवान रहेंगे। आप प्लीज कुछ दिन और रूक जाएं अपने फैन के खातिर इतने दिन देश के लिए खेल लो। प्लीज कुछ दिन अपने फैन के लिए भी खेल लो भगवान।' सोशल मीडिया पर माही के लिए लोगों का ये प्यार देखकर लगता है कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं।