नई दिल्ली। लव जिहाद के तो आपने सैकड़ों मामले सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, कुछ ऐसा समझ लीजिए कि सूरज पूर्व दिशा से उगने के बजाए पश्चिम दिशा से उग आया हो। 33 साल के एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और हिंदू बन गया। छत्तीसगढ़ से सामने आए इस मामले में लड़की की उम्र 23 साल है। लेकिन दोनों की लव स्टोरी में एक नया भूचाल सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के घर वालों ने उसे पति से अलग कर दिया है।