23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषि कपूर को बाहों में भरकर मुस्कुराते हुई दिखीं नीतू कपूर, शेयर की गुजरे जमाने की तस्वीर

Neetu and Rishi Kapoor : फैंस समेत बॉलीवुड हस्तियों को भी पसंद आ रही नीतू और ऋषि कपूर की ये क्यूट तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नीतू के कैप्शन ने भरा नया रंग
2 min read
Google source verification
neetu.jpg

Neetu and Rishi Kapoor

नई दिल्ली। मशहूर वेटरेन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को उनके चुलबुले अंदाज और उम्दा कलाकारी के लिए जाना जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके फैंस से कनेक्ट रहती हैं। हाल ही में नीतू ने अपने हसबैंड ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ गुजरे जमाने की एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीतू, ऋषि कपूर को बाहों में भरकर हंसते हुए नजर आती हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रही है।

नेहा कक्कड़ से शादी के लिए आदित्य ने लगाया जुगाड़, पैसे बचाने के लिए विदेश की जगह गए गोवा

नीतू कपूर ने गुजरे जमाने की ये तस्वीर शेयर करते हुए बड़ा ही खूबसूरत कैप्शन भी डाला है। उन्होंने लिखा, 'आजीवन दोस्ती का रिश्ता।' फोटो में नीतू के अलावा ऋषि कपूर भी मुस्कुराते (smiling) हुए दिखाई दे रहे हैं। नीतू और ऋषि की ये क्यूट फोटो उनके फैंस के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी पसंद आ रहे हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर एकता कपूर, सोनाली बेंद्रे, रणबीर कपूर और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारों ने तस्वीर पर कमेंट करके तारीफ की है।

मालूम हो कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने फिल्म 'जहरीला इंसान' में पहली बार काम किया था। साथ में काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे। नीतू उस वक्त महज 14 साल की थीं। एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने बताया था कि नीतू को पहली बार देखते ही उन्हें प्यार हो गया था। हालांकि उस दौरान उनकी एक गर्लफ्रेंड (girlfriend) थी। मूवी की शूटिंग के दौरान गर्लफ्रेंड से उनकी लड़ाई हो गई थी। तब उसे मनाने के लिए ऋषि को टेलीग्राम लिखने में नीतू ने ही मदद की थी।