महिला किसान का नाम एंबर लिया है, जो इस इलाके में करीब 1300 गायें पालती हैं। सूखे से बने बद्तर हालातों को दिखाने के लिए लिया ने ड्रोन कैमरे की मदद से एक वीडियो बनाया, जिसमें आप देख पाएंगे कि पानी का एक टैंकर आते ही उनकी गायें कैसे उस टैंकर पर टूट पड़ती हैं। ये दृश्य आपको विचलित भी कर सकते हैं। सही मायने में देखा जाए तो ये वीडियो ऐसे लाखों-करोड़ों लोगों के लिए एक सबक है, जो पानी को व्यर्थ करने में एक बार भी नहीं सोचते हैं।