नई दिल्ली। रविवार को देश-विदेश में भाइयों और बहनों का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन काफी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन पंजाब के गुरदासपुर में एक परिवार ऐसा भी है, जहां इस पावन पर्व के दिन खुशियों के बजाए मातम छा गया। रक्षाबंधन के दिन एक भाई की बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और अपनी जीवनलीला को खत्म कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम नरिंदर कौर (27) था, जो सावन के शुरू होने पर मायके आई हुई थी। नरिंदर का भाई आर्मी में है और काम की वजह से घर नहीं आ पाया था। नरिंदर मायके के पास ही रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास राखी बांधने के लिए गई, लेकिन वो भी घर पर नहीं था।