नई दिल्ली। ओडिशा के भुवनेश्वर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुर्लभ प्रकार का सांप पाया गया (odisha flying snake ) है, जो उड़कर अपना शिकार करता है। ये सांप वहां रहने वाले एक लड़के के पास है। वह इसका इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए करता है। ये लड़का इस सांप को दिखाकर लोगों से पैसे मांगता है। इस बारे में जब वन विभाग की टीम को पता चला तो उन्होंने सांप को जंगल में छोड़ने का फैसला किया है।