
Can you find 7 people and two cats? If so you are a genius!
सोशल मीडिया पर कई मजेदार पहेलियां पोस्ट की जाती हैं। इनमें से ऑप्टिकल इल्यूजन्स बहुत वायरल होते हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन्स को सॉल्व करने के लिए लोग एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। लेकिन कुछ ही लोग इस कोशिश में कामयाब हो पाते हैं। बता दें कि जब हम इस तरह के क्विज, पजल को हल करते हैं या ऑप्टिकल इल्यूजन से रिलेटेड तस्वीरों और वीडियो को सॉल्व करते हैं, तो इससे हमारा दिमाग ज्यादा काम करता है और ऐसा करने से हमारे दिमाग की कसरत हो जाती है।
इतना ही नहीं इस तरह की तस्वीरें आपके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को भी सामने लाता है। इसके अलावा आईक्यू का भी टेस्ट हो जाता है। इसी कड़ी में एक और ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों की 'नींद' उड़ा दी है। इस तस्वीर में आपको 7 लोग, 2 बिल्ली और एक कुत्ता ढूंढना है। वैसे तो कुत्ते और बिल्लीयों को ढुंढना बहुत आसान है, मगर 7 लोगों को ढुंढने के लिए आपको अपनी आंखो से तस्वीर पर फोकस करने की बहुत जरूरत पड़ेगी।
इस तस्वीर को देखने के बाद आप बहुत कंफ्यूज हो गए होगें। आपको इस कंफ्यूजिंग तस्वीर में लोगों को ढूंढना है। वैसे तो 6 लोगों को भी ढूंढना कोई मुश्किल काम नहीं है। उन्हें आपने तस्वीर देखते ही ढूंढ लिया होगा। मगर सबसे ज्यादा चुनौती भरा काम 7वें इंसान को ढूंढना है। अगर आप ऐसा करने में सफल रहे तो आप भी जीनियस लोगों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
फोटो को गौर से लगातार देखने पर आपको सही जवाब मिल सकता है। अगर सब कुछ करने के बाद भी आपको तस्वीर में 7वां इंसान आपको नहीं नजर आ रहा तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस तस्वीर में 7वां इंसान कहां है। नीचे दिए गए तस्वीर में हमने सभी 7 लोग को लाल रंग, 2 बिल्लियों को हरा रंग और 1 कुत्ते को पीले रंग के सर्कल से मार्क किया है।
अब आपने 7वें इंसान को देख लिया होगा तो आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं? हमें लगता है कि आपने इस इल्यूजन को सॉल्व करते वक्त बहुत एंजॉय किया होगा।
यह भी पढ़ें: Optical Illusion:इस तस्वीर में आपको 5 सेकेंड में ढूंढनी है गलती, क्या आपको मिली?
Published on:
10 Aug 2022 06:20 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
