20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical Illusion: कई लोगों के बीच छिपा है चूहा, बाज जैसी तेज नजर वाले ही 15 सेकंड में ढूंढ सके हैं

Optical Illusion Image: आँखों को भ्रमित करने वाली और दिमाग को चकरा देने वाली तस्वीरों को सॉल्व करने में लोगों को खूब मजा आता है। आज एक ऐसी तस्वीर हम आपके लिए लाए हैं जिसमें आपको छिपा हुआ चूहा ढूँढना है।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Sep 20, 2022

Optical Illusion:  Can You Find the Hidden Rat in this Image within 15 Seconds?

Optical Illusion: Can You Find the Hidden Rat in this Image within 15 Seconds?

ऑप्टिकल इल्यूजन का इंटरनेट पर खूब देखने को मिल रहा है। ये आपके फोकस स्किल और आँखों का टेस्ट करता है। इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों में छिपी हुई चीज को ढूँढना या उसके पीछे की वास्तविकता को ढूँढना इतना आसान नहीं है। इसे ढूँढने के लिए आपकी नजर तेज होनी चाहिए और फोकस जबरदस्त होना चाहिए। लोगों को ऐसी पहेलियों को सुलझाने में काफी मजा भी आता है और वो इसमें घंटों तक लगा देते हैं। पर खास बात ये है कि ऐसी पहेलियों को सुलझाने में दिमाग की अच्छी कसरत हो जाती है। आज हम एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको छिपे हुए चूहे को ढूँढना है जिसे ढूँढने में बड़े बड़े जीनियस के भी पसीने छूट गए।

हो सकता है कुछ लोग कुछ ही सेकंड में चूहे को ढूंढ लें और कुछ घंटों लगा दें। कुछ लोग इसलिए चैलेंज को स्वीकार करने में हिचकते हैं पर कुछ तुरंत स्वीकार कर लेते हैं। इस तस्वीर में आपको एक खेत में कुछ मजदूर काम करते हुए दिखाई दे रहे होंगे। इन्हीं में कहीं एक चूहा छिपा हुआ है। क्या आप इस चूहे को 15 सेकंड के अंदर ढूंढ सकते हैं? यदि हाँ तो आपका समय शुरू होता है अब..

आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए चूहा कहाँ छिपा हुआ है। क्या आपको चूहा दिखाई दे गया? एक बार फिर इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और फिर बताइए कहाँ छिपा बैठा है।

यह भी पढ़े- Optical Illusion: घोड़े की तस्वीर में ही छिपा है घुड़सवार, 99 फीसदी ढूंढने में हुए फेल, क्या आपको आया नजर?

यदि अभी भी आपको चूहा नहीं दिखाई दिया तो कोई बात नहीं हमने आपके लिए जवाब पर सर्कल लगा दिया है।