24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical illusion: इस तस्वीर में हैं कितने घोड़े, नहीं दे पाया कोई इसका सही जवाब, जरा बताए कितने ढूंढ पाए अब तक आप

Optical illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर लोगों को अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर देती है। इस तरह की तस्वीरें और एक्सरसाइज दिमाग के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। कई बार पहेली या सवाल इतना कठिन हो जाता है कि अच्छे-अच्छे बुद्धिमान लोगों के लिए भी हल करना मुश्किल हो जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 10, 2022

How Many Horses Can You Find in This Viral Picture

How Many Horses Can You Find in This Viral Picture

इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचाकर रखा है। लोगों को इल्यूजन तस्वीरें देखकर जवाब ढूंढने में मजा आता है। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद दिमाग पर जोर देना पड़ता है। इंटरनेट ऐसे दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट से भरा पड़ा हुआ है। कुछ आपकी आंखों का भी टेस्ट करते हैं। कभी-कभी हमारे सामने ऐसी तस्वीरें आ जाती हैं जो बुद्धिमान लोगों के लिए भी हल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आपको घोड़े ढूंढने हैं।

इस ऑपटिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में कई सारे घोड़े हैं। फोटो में मौजूद बर्फीले पहाड़ों में खड़े घोड़ों को ग्रुप को दिखाया गया है। मगर हमारा सवाल आपसे है कि इस तस्वीर में कितने घोड़े हैं। ध्यान से देखिए... सोचिए, समझिए और फिर जवाब दीजिए। क्योंकि यह पहेली उतनी भी आसान नहीं है, जितना की आप सोच रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया के लाखों यूजर्स ने सॉल्व करने की कोशिश की, मगर अब तक केवल 1% लोगों ने ही इसका सही जवाब दिया है।

इस तस्वीर को सुलझाने में कामयाबी केवल पारखी नजर वाले ही कर पाए हैं। क्या आपकी नजरों में है वो बात? आपको बता दें, इस तस्वीर का नाम Pinto है, जिसे Bev Doolittle ने बनाया है। इस तस्वीर को अमेरिकी साइट किड्स इन्वायरमेंट किड्स हेल्थ द्वारा अपलोड कर पूछा गया कि इसमें कितने घोड़े हैं? इस तस्वीर में लोग अब तक केवल 5 घोड़े ढूंढ पाए है, मगर ये गलत जवाब है।

'किड्स इन्वायरमेंट किड्स हेल्थ' के मुताबिक, इस तस्वीर में 4-5 नहीं पूरे 7 घोड़े छिपे हुए हैं। हालांकि, सबको 5 घोड़े तो एकदम साफ-साफ नजर आ जा रहे हैं, जबकि दो कहीं नहीं दिख रहे। दरअसल, दो घोड़ों में से एक का सिर नजर आ रहा है और एक की बॉडी। इस तरह फोटो में 7 घोड़े हैं। अगर आपको इसमें 7 घोड़े दिख जाएं, तो समझ जाइए की आप पजल एक्सपर्ट हैं।

यह भी पढ़ें: Optical Illusion: क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ लकते हैं इस तस्वीर में चमगादड़, बत्तख और तितली, अगर खोज लिया तो बन जाएगा रिकॉर्ड