
People with High Intelligence can spot Circus Master’s Elephant Hidden in Picture
आप इस बात को जरूर मानेंगे कि हमारा दिमाग जितना यूज़ होता हैं। उतनी ही इसकी एक्सरसाइज होती है और जितनी इसकी एक्सरसाइज होती है, हमारा दिमाग उतना ही तेज होता है। वहीं दिमाग को तेज करने के लिए कुछ लोग पजल का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग पहेलियां सुलझाते हैं, तो वहीं कुछ लोग क्विज को ट्राई करते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर दिमाग को कसरत करा देने वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन कहलाती हैं।
इन तस्वीरों में किसी चीज को ढूंढने या सॉल्व करने का टास्क दिया जाता है। बता दें कि इस तरह के कुछ टास्क हल करने से हमारा माइंड की बहुत ही ज्यादा कसरत होती है और इससे जो हमारा दिमाग वह धीरे-धीरे तेज चलने लगता है। ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें आपको हाथी ढूंढना है। वहीं अगर आप ने इस तस्वीर में 10 सेकेंड में हाथी ढूंढ कर दिखा दिया तो आपकी बुद्धि बहुत तेज हैं, यानी की आप बहुत ही जीनियस इंसान हैं।
ऊपर दी गई ये तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर है, जिसमें एक सर्कस मास्टर का स्केच दिखाई दे रहा है। उसके पीछे एक सर्कस का तंबू भी दिख रहा है। सर्कस मास्टर ने अपने हाथों में एक तुरही और तलवार ले रखी है। मगर क्या आप इस तस्वीर में सर्कस मास्टर के छिपे हुए हाथी का चेहरा देख पा रहे हैं? अगर आप हाथी के चेहरे को 10 सेकेंड में ढूंढ लेते हैं तो आपको हम जीनियस कहेंगे। तो बताईए क्या आप इस तस्वीर में हाथी को ढूंढने में कामयाब हो पाए।
सर्कस मास्टर के इस स्केच के अंदर छिपे हाथी के चेहरे को पहचानना मुश्किल तो है, मगर नामुमकिन नहीं है। अगर अभी भी आप उसे ढूंढ नहीं पाए है तो कोई बात नहीं। हम आपको बताते हैं की आखिर हाथी कहां छिपा है। आप आदमी के स्केच को करीब से देखें, तो उसके ओवरकोट पर आपको हाथी का चेहरा दिखाई दे जाएगा। कोट की पूंछ आपको हाथी की सूंड जैसी दिखाई देगी। इसके साथ ही अब आप हाथी की आंखों और बड़े-बड़े कानों को भी आदमी की पीठ पर देख पा रहे होंगे। अगर अभी भी आप हाथी को ढूंढ नहीं पाए तो नीचे दी गई तस्वीर में आपको हाथी जरूर दिख जाएगा।
Published on:
05 Sept 2022 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
