9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Optical Illusion: आंख के सामने लेटी है बिल्ली, फिर भी लोगों ने ढूँढने में लगा दिए घंटों; क्या आपको दिखी?

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर दिमाग को चकरा देनी वाली ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी कई तस्वीरें आपने देखी होंगी। आज एक ऐसी ही तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें आपको एक जानवर को ढूँढना है। इसे सॉल्व करने में कईयों ने हार मान ली है अब आप भी ट्राइ करके देखिए ...

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Aug 03, 2022

Optical Illusion: spot a sleeping cat in this picture

Optical Illusion: spot a sleeping cat in this picture

सोशल मीडिया पर आजकल ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें खूब देखने को मिल रही हैं। इन तस्वीरों को सॉल्व करने में भी काफी मजा आता है। कई तस्वीरें तो सॉल्व करने में लोगों को घंटों लग जाते हैं तो कुछ में यूजर्स के लिए तस्वीर को सॉल्व करना कठिन हो जाता है। एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें आँख के सामने बैठा जानवर घंटों तक तस्वीर को देखने के बाद भी ढूंढ पाना मुश्किल हो गया है। इस तस्वीर को सैंकड़ों लोगों ने घंटों तक देखा लेकिन इसमें बैठे जानवर को ढूंढ नहीं सके। ये तस्वीर खूब पसंद की जा रही है।

ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको देखने में तो बड़ी आसान से लगेगी लेकिन सोती बिल्ली को ढूँढने में आपके पसीने छूट जाएंगे। ये एकदम सामने ही लेटी है लेकिन आपको तस्वीर का हर कोना उसे खोजने के लिए देखना पड़ेगा। आपको तस्वीर में कई सारी कटी हुई लकड़ियाँ दिखाई दे रही होंगी और उसके पीछे हरे भरे पेड़। इसी तस्वीर में आपको ये देखना है कि आखिर ये बिल्ली छिपी कहाँ हैं।

यह भी पढ़े- इस फोटो में कुत्ता तो दिखाई दे गया पर बिल्ली कहाँ हैं? अगर बाज जैसी है नजर तो ढूंढकर दिखाएं

यदि आपकी नजर तेज है तो आप ढूंढ लेंगे लेकिन इस तस्वीर में काफी संख्या में लोग बिल्ली ढूंढ नहीं पाए हैं। तो बताइए क्या आपको सोती हुई बिली दिखाई दी? नहीं? तो कोई बात नहीं परेशान न हो। लकड़ियों के गट्ठर पर ही बिल्ली लेटी हुई है और उसका रंग भी लकड़ियों जैसा है।