20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तस्वीर में छिपी है बड़ी बिल्ली, बड़े बड़े धुरंधर ने भी मानी हार, क्या आप 11 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?

Optical Illusion: आँखों को भ्रमित करने वाली और दिमाग को चकरा देने वाली एक ऐसी तस्वीर आज हम लेकर आए हैं जिसमें आपको छिपी हुई बिल्ली ढूँढनी है वो भी 11 सेकंड में।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Sep 21, 2022

Optical Illusion: Spot The Hidden Cat In 11 Secs?

Optical Illusion: Spot The Hidden Cat In 11 Secs?

ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग को भ्रमित करता है और आँखों से वास्तविकता को छिपा देता है। तस्वीरों में छिपी पहेलियों को समझना और उसे सॉल्व करना टेढ़ी खीर साबित हो जाता है। कई तस्वीरें काफी चैलेंजिंग होती हैं जिन्हें सॉल्व करने में बड़े बड़े धुरंधर भी अपना सिर खुजाने लगते हैं। कई बार जवाब सामने होता है लेकिन फिर भी उसे देख पाना सबकी नजरों के बस की बात नहीं होती। आज एक ऐसी ही तस्वीर हम आपके लिए लाए हैं जिसमें आपको छिपी हुई बिल्ली ढूंढनी है और ये इतना आसान नहीं है।

सोशल मीडिया पर आपको कई तस्वीरें देखने को मिल जाती होंगी जिसमें आपको चैलेंज किया जाता होगा। कई बार आप चैलेंज जीत जाते हैं और टेस्ट भी पास कर जाते हैं। देखते हैं आज की तस्वीर में आप ऐसा कर पाते हैं या नहीं। दरअसल, इस तस्वीर में घर, पेड़, पौधे और कुछ जानवर दिखाई दे रहे हैं। इसी में एक बिल्ली छिपी हुई है जिसे आपको ढूँढना है वो भी 11 सेकंड में। आपका समय शुरू होता है अब..

इस तस्वीर में बिल्ली आपको दिखाई दे गई? या अभी भी आप उसे ढूंढ रहे हैं? यदि नहीं दिखाई दी तो थोड़ा और ध्यान दीजिए।

यह भी पढ़े- Optical Illusion: कई लोगों के बीच छिपा है चूहा, बाज जैसी तेज नजर वाले ही 15 सेकंड में ढूंढ सके हैं

अभी भी आपको बिल्ली दिखाई नहीं दी तो हम आपको हिंट देते हैं कि जरा पेड़ को देखिए.. क्या अब दिखाई दे गई बिल्ली? यदि आपने बिल्ली को ढूंढ लिया है तो इस तस्वीर को खूब शेयर करें और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की तेज नजर का टेस्ट लें।