
There's a leopard hidden in this picture. Can you spot it?
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती है जो लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। इन तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। ऐसी तस्वीरें बज की नजर वाले ही ढूंढ पाते हैं। कहते हैं कि बाज की नजर काफी पैनी होती है। बाज को दुनियाभर में सबसे तेज नजर के लिए जाना जाता है। यह पक्षी इंसानों से आठ गुना ज्यादा बेहतर देखने सक्षम होता है। बाज 500 फीट की दूरी से भी अपने छोटे से छोटे शिकार को देख सकता है। वैसे ही इस तस्वीर में तेंदुए को ढूंढने के लिए आपको बाज की नजर चाहिए होगी।
बाज की नजर का मतलब यह है कि काफी बारीक चीजें दिख जाना। ऐसा कई बार होता है की सामने पड़ी कोई चीज नहीं दिखती है। इसका मतलब यह नहीं है की आपकी नजर कमजोर है। बल्कि कई बार हमारी आंखे इतनी आसान चीज को देख नहीं पाती। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक तेंदुआ छिपा बैठा है। तस्वीर में 99 % लोग छिपे तेंदुए को ढूंढ नहीं पा रहे है।
लोग गौर से तस्वीर में तेंदुआ ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फेल हो जा रहे हैं। कई लोग तो ये हार मान कर बैठ गए की तस्वीर में तेंदुआ है ही नहीं। मगर ऐसा नहीं है। अगर आपको भी अब तक तेंदुआ नहीं दिखा है तो एक हिंट दे देते हैं। जरा पेड़ से नजर हटा कर नीचे सूखे घास पर आंखें गड़ाइये। अगर आप गौर से देखेंगे तो गल में सूखी लकड़ी और सूखे घास के बीच नीचे की तरफ ये तेंदुआ बैठा हुआ है।
आपको बता दें, तेंदुए काफी अच्छे शिकारी होते हैं। ये बड़े आराम से खुद को आसपास के माहौल में ढाल कर छिपा लेते हैं। इससे उन्हें शिकार करने में बड़ा आराम होता है। शिकार तेंदुए को देख नहीं पाता और एक ही वार में उसका शिकार बन जाता है। इसी तरीके से इस तस्वीर में भी तेंदुआ इस तस्वीर में छिपा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Optical Illusion: जीनियस हैं तो 10 सेकंड में तस्वीर में छिपे 'Hidden Tiger' को दिखाए ढूंढकर
Published on:
20 Aug 2022 06:41 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
