
नई दिल्ली। कहते है प्यार करने वालों को सरहद की बेड़ियां जकड़ नहीं सकती हैं। इस बात का जीता जागता उदाहरण पाकिस्तान (Pakistan) की सुमाइला और जालंधर (Jalandhar) के कमल कल्याण हैं। दोनों विरोधी देशों में रहने के बावजूद प्यार की डोर से बंधे हुए हैं। वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन वीजा न मिल पाने की वजह से उनकी प्यार की गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) ने भी उनकी मुसीबतें बढ़ा दी हैं। इन सबसे छुटकारा पाने और सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए पाकिस्तानी लड़की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वीजा (Appeal For Visa) देने की गुहार लगाई है।
मालूम हो कि सुमाइला पाकिस्तान के लाहौर के जहनाबाद की रहने वाली हैं। साल 2018 में उसकी मंगनी जालंधर के कमल कल्याण से हुई थी। दोनों की शादी इस साल मार्च में होनी थी, लेकिन करोना महामारी और दोनों मुल्कों के बीच की तल्खी के चलते उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा है। वहीं इस बारे में कमल बताते हैं कि यह रिश्ता पिछले 5 साल से चल रहा है और उनके पिता की रिश्तेदारी भी पाकिस्तान में है। तभी से सुमाइला से उनका इश्क परवान चढ़ा था। उन्होंने बताया कि भारत आने के बाद एक बार भी सुमाइला से नहीं मिले है। उनकी सगाई भी वीडियो कॉल के जरिए हुई है।
कमल ने बताया कि रिश्ते के शुरुआती दौर में उनकी मां इस बात से खुश नहीं थीं। वह नहीं चाहती थीं कि पाकिस्तानी लड़की से उनकी शादी हो, लेकिन उनके प्यार और भावना की कद्र करते हुए आखिरकार वो मान गईं। अब उनके साथ माता—पिता भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द सुमाइला को वीजा मिल जाए। जिससे वे शादी के लिए जालंधर आ सके। इस सिलसिले में कमल ने भी सरकार से अपील की है।
Published on:
25 Jun 2020 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
