नई दिल्ली। जब नॉर्थम्प्टनशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस (एनएफआरएस) को फायर अलार्म को सुनकर बुलाया गया था, तो वे तुरंत कार्रवाई करने के लिए वहां पहुंच गए। हालांकि, जब वे घटना स्थल पर पहुंचे, तो उन्हें असलियत पता चली कि फायर अलार्म की आवाज़ कहां से आ रही है। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस जब वहां पहुंची तो उन्हें न कोई आग और न ही वहां कोई धुआं दिखा। उन्हें वहां जो दिखा वो एक प्रतिभाशाली तोता था जिसे अलार्म की नकल करने की कला में महारत हासिल थी। अग्निशामक जब वहां पहुंचे तो उन्हें लगातार फायर अलार्म के बजने की आवाज़ सुनाई दे रही थी। अलार्म लगातार बजा जा रहा था तो उन्होंने सोचा कि, अलार्म डिवाइस में ही कोई दिक्कत होगी। लेकिन ऐसा नहीं था आवाज़ तो कहीं और से आ रही थी।