26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस समुद्र में चाहकर भी नहीं डूब सकते हम, इसमें नहाने से दूर होती है बीमारी

Facts about Dead Sea: समुद्र इतना खतरनाक होता है कि जिसे तैरना नहीं आता वो इससे दूर ही रहता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा समुद्र है जिसमें चाहकर भी कोई आप डूब नहीं सकते। जानते हैं इसके बारे में...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jun 19, 2022

people can't drown in dead sea, here is why

people can't drown in dead sea, here is why(PC: KimKim)

समुद्र काफी खतरनाक होता है और ये इतना गहरा होता है कि इसमें डूबने वाले का पता कर पाना कठिन हो जाता है। ऐसे में जिन्हें तैरना नहीं आता वो किनारे से ही समुद्र का लुफ्त उठाते हैं। लेकिन यदि आपको ऐसा समुद्र मिले जिसमें आप चाहकर भी नहीं डूब सकते तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? दुनिया में एक ऐसा समुद्र है जिसमें आप चाहकर भी नहीं डूब सकते। इसके पीछे का तथ्य भी काफी दिलचस्प है।

कहाँ है ये समुद्र ?
दरअसल, इस समुद्र को डेड सी भी कहते हैं और ये जोर्डन और इजरायल के बीच स्थित है। इस समुद्र में नमक भी अन्य समुद्र की तुलना में काफी अधिक पाया जाता है। इस नमक के कारण ही इसमें लोग डूब नही पाते। इसी कारण इस समुद्र आसपास न तो कोई पेड़-पौदा है और न ही कोई घास। यहाँ कोई जीव जन्तु नहीं पाए जाते इसलिए इसे मरा हुआ समुद्र कहते हैं।

यह भी पढ़े- इस देश में बिना इजाजत नहीं खरीद सकते है लैपटॉप, इन चीजों पर भी पाबंदी

क्यों नहीं डूबता कोई
डेड सी चारों तरफ लैंडलॉक्ड है और ये पृथ्वी की सबसे निचली घाटी में है। आसपास के ग्रामीण इलाकों के सभी खनिज इसी में जाते हैं। इस समुद्र की धारा भी नीचे से ऊपर बहती है और मिनरल्स की अत्यधिक मात्रा के कारण इसमें कोई भी व्यक्ति डूब नहीं सकता। अत्यधिक नमक के कारण Buoyant Force लगता hai जिस कारण इसमें कि व्यक्ति डूबता नहीं है। इस समुद्र में मिलने वाले मिनरल्स स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक मानें जाते हैं।