12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीख मांग रही ‘सांवली’ महिला की गोद में था ‘गोरा’ बच्चा, लोगों को हुआ शक.. फिर जांच में सामने आई नई कहानी

अमेरिकी महिला द्वारा ट्वीट की गई भीख मांगने वाली महिला की फोटो ने काफी बवाल मचा दिया।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 31, 2018

beggar

भीख मांग रही 'सांवली' महिला की गोद में था 'गोरा' बच्चा, लोगों को हुआ शक.. फिर जांच में सामने आई नई कहानी

नई दिल्ली। देश में बच्चा चोरी के शक में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। परिस्थितयां इतनी बिगड़ चुकी हैं कि अब कोई अपने बच्चे के साथ भी हो तो उसे बच्चा चोरी के शक में जमकर पीट दिया जा रहा है। इन सभी मामलों में सबसे बड़ा सिरदर्द सोशल मीडिया बना हुआ है। क्योंकि यहीं से बच्चा चोरी जैसे मामलों की गलत अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जिसका बेहद ही भयानक नतीजा देखने को मिल रहा है। एक नए मामले में एक भीख मांगने वाली महिला की जान बच गई। यदि पुलिस समय रहते पूरी जांच-पड़ताल नहीं करती और महिला को संरक्षण नहीं देती तो इस महिला को लोगों की भीड़ पीट सकती थी।

दरअसल दो हफ्ते पहले जोधपुर के शनिश्चर थान के बाहर एक महिला भीख मांग रही थी। महिला का रंग सांवला था, जबकि उसकी गोद में लेटा हुआ एक बच्चा रंगत में महिला से काफी साफ था। वहां से गुज़र रहे किसी शख्स को दोनों की रंगत के आधार पर शक हुआ कि महिला उस बच्चे को कहीं से चुरा कर लाई है। बच्चे ने डाइपर भी पहना हुआ था, इसलिए शक गहरा गया कि एक भीख मांगने वाली महिला अपने बच्चे को डाइपर कैसे पहना सकती है। उस शख्स ने बच्चे सहित महिला की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन सात समंदर पार अमेरिका में बैठी एक भारतीय महिला ने उसी फोटो को ट्वीट कर दिया।

अमेरिकी महिला द्वारा ट्वीट की गई भीख मांगने वाली महिला की फोटो ने काफी बवाल मचा दिया। कई लोगों ने तो महिला औप बच्चे की फोटो के साथ पुलिस में भी शिकायत कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी एक्शन में आ गई और भीख मांगने वाली महिला की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि महिला थाने के पास स्थित भील बस्ती की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी गोद बैठा वह बच्चा उसकी एक पड़ोसी का था। जो किसी काम के लिए जाने से पहले, बच्चा मंदिर के बाहर भीख मांग रही महिला को सौंप कर गई थी।

मामले की जांच कर रहे डीसीपी अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि महिला के जवाब से उन्हें संतुष्टि नहीं मिली, लिहाज़ा वे बच्चे की मां की तलाश में जुट गए। पुलिस को बच्चे की असली मां भी मिल गई, जिसके साथ वह बच्चा भी थी। लेकिन पुलिस को अभी भी कुछ खटक रहा था, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड चेक किए जहां महिला ने उस बच्चे को जन्म दिया था। आखिरकार पुलिस का सारा शक खत्म हो गया। बच्चा भीख मांगने वाली महिला की पड़ोसी का ही था।