
दरअसल, नागपुर से 180 यात्रियों को लेकर आ रहा एक विमान बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। अचानक लैंडिंग करते समय विमान रनवे से हटकर पास के घास के मैदान पर चला गया। हालांकि, पायलट में समझदारी दिखा और फिर टेक ऑफि कया और विमान को हैदराबाद में उतारा गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ। वहीं सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
वहीं एक यात्री ने इस घटना का वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। विमान एयरबस ए320 की लैंडिंग काफी खतरनाक थी। हालांकि, विमान के पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है। ये घटना सोमवार यानी 11 नवंबर की है। जब ए320 विमान ने 180 लोगों के साथ उड़ान भरी और बेंगलुरू में लैंडिंग होनी थी। इस मामले में DGCA ने जांच शुरू कर दी है।
Published on:
15 Nov 2019 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
