3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका की धरती पर गुलदस्ते से गिरे फूल को पीएम मोदी ने उठाया, लोगों ने दिए ये जबरदस्त रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

2 min read
Google source verification
narendra modi

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां वो आज 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भाग लेंगे। लेकिन जब वो इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो वहां कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद अब लोगों ने ट्विटर पर रिएक्शन देने शुरु कर दिए हैं। पीएम मोदी के इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

ये है मामला

दरअसल, पीएम मोदी जॉर्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। जहां उनका अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने जबरदस्त स्वागत किया। उन्होंने पीएम को फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। लेकिन इसी दौरान गुलदस्ते से एक फूल निकलकर जमीन पर गिर गया। ऐसे में पीएम मोदी ने आगे बढ़ने की जगह उस फूल को उठाया। इसके लिए वो जमीन पर झुके और इसके बाद ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

लोगों ने कही ये बातें

पीएम मोदी के इस वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही अब तक साढ़े चार हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। ट्विटर पर @desertfox611 नाम के यूजर ने लिखा 'हमारे पीएम नरेंद्र मोदी हमारा गर्व' वहीं एक अन्य यूजर @RajeevTiwariIND ने लिखा 'अमेरिका में भी स्वच्छता अभियान चला रखा है मोदी जी ने' इसके अलावा @Abhishek13474 नाम के यूजर ने लिखा 'गर्व है हमे @narendramodi जी पर, गुलदस्ते से कुछ गिरा वो उन्होंने स्वयं उठा कर दिया। ये असामान्य घटना है, जो कि लोग एक नेता से अपेक्षा नहीं रखते क्योंकि वो वीवीआईपी होते है। एक ही दिल को मोदी जी कितनी बार जीतेंगे। गर्व है गर्व है।'

Story Loader