3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी का ह्यूस्टन में मेगा इवेंट, जानें अब तक किस इवेंट में पहुंचे हैं कितने लोग

आज पीएम मोदी का टेक्सस के शहर ह्यूस्टन में होगा मेगा इवेंट

2 min read
Google source verification
pm modi

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी भले ही भारत के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन अगर हम कहें कि उनका डंका पूरे विश्व में बजता है तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। दरअसल, आज पीएम मोदी का टेक्सस के शहर ह्यूस्टन में मेगा इवेंट है। इस कार्यक्रम का नाम 'हाउडी मोदी' है, जिसमें 50 हजार लोग शामिल होने की संभावना जताई गई है। इससे पहले पीएम मोदी के दुबई में हुए रोड शो को ये कार्यक्रम टक्कर दे सकता है, क्योंकि इसमें भी 50 हजार लोग शामिल हुए थे।

लंदन में आई थी सबसे ज्यादा भीड़

पीएम मोदी ने विदेश में अब तक कई कार्यक्रम किए, लेकिन लंदन के वेम्ब्ले स्टेडियम में जो कार्यक्रम हुआ। उसमें अब तक के सबसे ज्यादा 60 हाजर लोग पहुंचे थे। यहां नरेंद्र मोदी के साथ ब्रिटेन के पूर्व पीएम डेविड कैमरन भी पहुंचे थे। वहीं भीड़ के मामले में दूसरा स्थान दुबई का है। जहां साल 2015 में मोदी दो दिन के दौरे पर यूएई पहुंचे थे। इस बीच दुबी के क्रिकेट स्टेडियम में हुए इवेंट में 50 हजार लोगों ने अपनी हाजिरी दर्ज करवाई थी।

पहले भी अमेरिका में लोगों कर चुके हैं संबोधित

पीएम मोदी ह्यूस्टन इवेंट में पहली बार अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों को संबोधित नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं। ऐसा ही एक कार्यक्रम साल 2014 में मैडिसन स्कॉयर में हुआ था। उस वक्त मोदी को सुनने के लिए 18 हजार लोग यहां पहुंचे थे। इसी साल वो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने अलफोंस एरिना में लोगों को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में 17 हजार लोग पहुंचे थे।

Story Loader