20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महज 13 साल की उम्र में इस लड़के पर फ़िदा हो गयी थीं प्रियंका गांधी लेकिन लड़के ने नहीं दी तवज्जो और फिर…

2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी के चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गयी है ऐसे में आज हम आपको प्रियंका गांधी की निजी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें बताने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jan 23, 2019

priyanka gandhi

महज 13 साल की उम्र में इस लड़के पर फ़िदा हो गयी थीं प्रियंका गांधी लेकिन लड़के नहीं दी तवज्जो और फिर...

नई दिल्ली: सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया महासचिव बनाया गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी के चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गयी है ऐसे में आज हम आपको प्रियंका गांधी की निजी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की जब 13 साल की थीं तब वो रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। प्रियंका ने रॉबर्ट वाड्रा को देखते ही उन्हें दिल दे दिया था और खुद ही जाकर उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। प्रियंका उस दौरान स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं।

आपको बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा स्कूल के टाइम में काफी पॉपुलर हुआ करते थे और उन्हें बहुत सारी लड़कियां अपना दोस्त बनाना चाहती थीं लेकिन रॉबर्ट वाड्रा किसी भी लड़की को ज्यादा भाव नहीं देते थे और ऐसा ही प्रियंका गांधी के साथ भी हुआ था। प्रियंका गांधी ने स्कूल में रोबर्ट वाड्रा का अटेंशन पाने की लाख कोशिश की लेकिन रॉबर्ट ने उन्हें भी ज्यादा घास नहीं डाला।

रॉबर्ट वाड्रा के नॉन इंट्रेस्टेड नेचर के बावजूद प्रियंका गांधी ने कभी भी हार नहीं मानी और रॉबर्ट के साथ मुलाक़ात करती रहीं, धीरे-धीरे इन दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। लेकिन जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई तब इन दोनों के बीच में दूरी आ गयी। इसके बाद पिता उनके पिता राजीव गांधी की हत्या भी हो गयी। इसके बाद प्रियंका गांधी को सुरक्षा कारणों की वजह से अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। प्रियंका हमेशा सुरक्षा कर्मियों से घिरी रहती थीं और इस वजह से उनके और रॉबर्ट के बीच में दूरी आ गयी थी।

नौ साल बाद इन दोनों की ज़िंदगी में एक नया मोड़ आता है, दरअसल प्रियंका एक कॉमन फ्रेंड के घर पर अचानक से रॉबर्ट से मिलती हैं और फिर यहीं से उनके और रॉबर्ट के बीच फिर से मुलाक़ात का सिलसिला शुरू हो गया और ये मुलाक़ातें प्यार में बदल गयीं।

रॉबर्ट ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि इसके बाद दोनों में काफी बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे वो करीब आ गए। उन्‍होंने कहा कि उनका दिल प्रियंका पर उनकी सादगी के चलते आया था। जब प्रियंका गांधी की शादी हुई, वह 20 साल की थीं और रॉबर्ट वाड्रा 22 साल के थे। प्रियंका और वाड्रा 1997 में शादी के बंधन में बंधे।