
Bullet thali eating competition
नई दिल्ली। वैसे तो ज्यादातर लोग खाना खाने के खूब शौकीन होते हैं और बात नाॅनवेज की हो तो उनके मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि आपको अपनी पसंदीदा डिशेज खाकर एक चमचमाती बुलेट बाइक जीत सकते हैं तो ये सोने पर सुहागा वाली बात होगी। दरअसल पुणे के एक रेस्तरां मालिक ने ग्राहकों को रिझाने के लिए खास पैंतरा आजमाया है। इसके तहत होटल की स्पेशल नाॅनवेज थाली को 60 मिनट में खाकर खत्म करना होगा। ऐसा करने पर कस्टमर राॅयल इनफील्ड बाइक जीत सकते हैं।
पुणे के वाडगांव मावल क्षेत्र में स्थित शिवराज होटल के मालिक अतुल वायकर ने इसके लिए एक खास प्रतियोगिता आयोजित की है। जिसका नाम विन द बुलेट बाइक है। इसमें एक नॉनवेज थाली है। जिसका नाम द बुलेट थाली है। इसमें 4 किलो मटन और तली हुई मछली के साथ लगभग 12 प्रकार के व्यंजन मौजूद हैं। इस थाली को 60 मिनट यानी एक घंटे में खत्म करने वाले का एक शानदार बाइक जीतने का मौका मिलेगा। रेस्त्रां मालिक ने ये अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किया है। क्योंकि कोरोना काल के चलते कस्टमर्स की भीड़ काफी कम हो गई है।
बताया जाता है कि इस बुलेट थाली को करीब 55 सदस्य मिलकर तैयार करते हैं। इसमें फ्राइड सुरमई, पोमफ्रेट फ्राइड फिश, चिकन तंदूरी, ड्राई मटन, ग्रेवी मटन, चिकन मसाला और कोलुम्बी प्रॉन, बिरयानी आदि व्यंजन शामिल हैं। रोजाना लगभग 65 थालियां बेची जाती हैं। रेस्त्रां में इसके अलावा विशेष रावण थाली, मालवानी मछली थाली, पहलवान मटन थाली, बकासुर चिकन थाली आदि मिलते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
Published on:
21 Jan 2021 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
