गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इन तीनों लड़कों ने चलती ट्रेन में किकी चैलेंज को अंजाम दिया था। आरोपियों में निशांत, ध्रुव और श्याम नाम के लड़के शामिल हैं, जिन्होंने प्लेटफॉर्म पर डांस करते-करते चलती हुई ट्रेन में चढ़े थे। लड़कों ने अपनी इस हरकत का एक वीडियो भी बनाया और यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। लड़कों द्वारा बनाए गए इस वीडियो को 15 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा, इन 15 लाख व्यूअर्स में मुंबई पुलिस भी शामिल थी। फिर सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें रेलवे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन पर चार-चार घंटे सफाई करने का आदेश दिया। अब तीनों लड़कों को एक बार फिर 13 अगस्त को कोर्ट में पेश होना है, जहां उनसे सफाई और लोगों को किकी के बारे में आगाह करने की रिपोर्ट मांगी जाएगी।