
Viral Video
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus ) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक कोरोना के दौ सौ से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं। इसलिए सरकार देशवासियों को बार-बार खास एहतियात बरतने की हिदायतें दे रही है।
कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर लोगों की कड़ी जांच की जा रही हैं। इसी से जुड़ा एक विडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ( Video ) में एक अधिकारी लापरवाही के साथ यात्रियों का टेम्परेचर चेक रहा है, जिसके देखकर लोग भड़के उठे।
वायरल ( Viral ) वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स कुर्सी पर बैठा फोन पर बात कर रहा है। टेम्परेचर चेक कर इस शख्स के हाथ में एक मशीन है, जिसके जरिए कोरोना इंफेक्टिड लोगों का पता लगाया जाता है। लेकिन इन्हें अपने काम में कम और बात करने में ज्यादा मजा आ रहा है।
यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा वहां तुरंत लोगों ने लापरावही कर रहे शख्स को आड़े हाथों ले लिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। ऐसे में भी इस शख्स से अपना काम सही से नहीं निभाया जा रहा है।
आपको बता दें कि कोरोना ( Corona ) की वजह से अब तक पूरी दुनिया में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौतों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं लाखों लोग इस खतरनाक वायरस ( Virus ) की चपेट में है। जबकि भारत में भी पिछले दो दिनों में कोरोना के मामलें काफी तेजी से बढ़े है।
Published on:
21 Mar 2020 12:56 pm
