3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमान से अचानक होने लगी मकड़ियों की ‘बारिश’, वायरल हुआ वीडियो

ब्राजील के दक्षिणी मिनस गेरैस के रहने वाले जोआ पेड्रो मार्टिनेली फोंसेका ने यह वीडियो बनाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 15 Jan 2019, 6:35 PM IST

omg

आसमान से अचानक होने लगी मकड़ियों की 'बारिश', वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: ब्राजील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसमान से मकड़ियों की बारिश होते हुए दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले लड़के ने कहा कि वह यह नजारा देखकर बेहद डर गया।

क्या है पूरा मामला?

ब्राजील के दक्षिणी मिनस गेरैस के रहने वाले जोआ पेड्रो मार्टिनेली फोंसेका ने यह वीडियो बनाया है। उन्होंने कहा, मैं अपनी दादी के घर जा रहा था, रास्ते में आसमान में सैकड़ों ब्लैक डॉट्स दिखने लगे। जब मैंने ध्यान से देखा तो पता चला कि यह डॉट्स नहीं मकड़ियां हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें, इस वीडियो को लड़के की मां ने फेसबुक पर शेयर किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इस वीडियो को फेक बताया। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो ये घटना सच हो सकती है, क्योंकि मकड़ियां ऐसे माहौल में अक्सर इस तरह की हरकत करती हैं।ऐसी मकड़ियां सामूहिक रूप से आसपास के पेड़ों और पहाड़ियों का सहारा लेकर बड़े शिकार को फंसाने के लिए एक घना जाला बुनती हैं। लेकिन जब हवा के दबाव में परिवर्तन होता है तो जाला काफी ऊपर उठ जाता है। इससे ऐसा लगता है कि जैसे आसमान से मकड़ियों की बारिश हो रही हो।