21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस लड़की के लिए राजेश खन्ना ने बदला था अपनी बारात का रूट, बोल्ड थी वो लव स्टोरी

18 जुलाई को होती है राजेश खन्ना की पुण्यतिथि राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna ) का स्ट्रगलिंग एक्टर से स्टार बनने का सफर अंजू महेंद्रू के घर के सामने से ले गए थे अपनी बारात

3 min read
Google source verification
rajesh khanna divert his barat to his ex girlfriend anju mahendru home

इस लड़की के लिए राजेश खन्ना ने बदला था अपनी बारात का रूट, बोल्ड थी वो लव स्टोरी

नई दिल्ली। 29 द‍िसंबर 1942 को जन्मे सुपरस्टार राजेश खन्ना ( rajesh khanna ) की आज पुण्यतिथि है। यूं तो उनके जीवन से जुड़े कई किस्से हैं जो उन्हें बाकी फिल्मी सितारों से अलग करते हैं। उनके स्टार बनने से पहले और बनने के बाद जो एक शख्सियत उनके साथ थी आज हम उसका ज़िक्र करेंगे। राजेश खन्ना के स्टार बनने से पहले उनका रिश्ता एक मॉडल के साथ था। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस मोडल का नाम है अंजू महेंद्रू ( anju mahendru )। अंजू महेंद्रू को आपने कई फिल्मों में साइड रोल में देखा होगा। उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया है। उनके द्वारा हाल में किए रोल की बात करें तो वे डर्टी पिक्चर में उन्होंने जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था। ये किरदार मशहूर फिल्म रिपोर्टर देवयानी चौबल पर बेस्ड था। देवयानी चौबल वही थी जिसने राजेश और अंजू के रिश्ते का राज़ जानने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी। देवयानी की इसी कोशिश के बीच राजेश खन्ना से उनकी दोस्ती हुई थी।

राजेश अंजू को प्यार से नीकी बुलाया करते और अंजू राजेश को प्यार से जतिन या जस्टिन बुलाया करती थीं। निकी को हमेशा लगता राजेश उन्हें करियर बनाने नहीं देना चाहते। वे चाहते थे उनकी निकी मॉडलिंग और अदाकारी छोड़कर उनका घर सजाएं, संवारें। राजेश की निकी का तो नहीं पता लेकिन अंजू बेहद महत्वकांशी लड़की थी। वो अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीती थी और अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार बनने के बाद भी राजेश खन्ना अंजू के साथ ही रहते थे। कहा जाता था वो अगर कहीं नहीं मिलेंगे तो वो ज़रूर अंजू के पास ही होंगे। राजेश खन्ना के साथ रिश्ता होने की वजह से मीडिया का फोकस अंजू पर बराबर रहता था। एक इंटरव्यू में अंजू महेंद्रू ने बताया था कि- "वो चाहता था कि मैं हर वक्त उसके पैरों में गिरी रहूं। मैं उससे प्यार करती थी लेकिन मैं चापलूसी नहीं कर सकती थी।"

उस समय दोनों के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में खासी हलचल होने लगी थी। ऐसे में राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू की पहली फिल्म बंधन आई। लेकिन लोगों को राजेश और मुमताज़ की जोड़ी बेहद पसंद आई। अंजू को हमेशा से लग रहा था कि जतिन उनके करियर के बीच में आ रहा है। कहते हैं काका ने जब आशीर्वाद बंगला खरीदा तो उनके सितारे और बुलंदी पर पहुंच गए। इस बंगले में राजेश खन्ना और उनकी गर्लफ्रेंड अंजू रहने लगे थे। ये उस समय का लिया गया सबसे बोल्ड कदम था। क्यों कि उस समय लिव इन में रहना आम बात नहीं थी। आशीर्वाद में अब सब अंजू की मर्ज़ी से होता था। लकिन अंजू को राजेश खन्ना की माता पसंद नहीं करती थीं।

जीवन के कई उतार-चढ़ाव के साथ अंजू और राजेश के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। एक बार जब उनके बीच झगड़ा हुआ तो अंजू ने राजेश को जलाने के लिए वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स से अफेयर करना शुरू कर दिया। एक पार्टी में डांस के दौरान गैरी ने अंजू को प्रपोज़ भी कर दिया। तब तक अंजू और राजेश का ब्रेकअप नहीं हुआ था। जब वो वापस आईं तो राजेश उनपर खूब चीखे और उन्हें खोने के डर से रोने लगे। अंजू के मुताबिक, "मैंने तो बस काका को चिढ़ाने के लिए गैरी से अफेयर कर लिया था। ऐसा नहीं था कि मैं उसे पसंद नहीं करती थी। खैर, मैंने गैरी को फोन किया और सगाई तोड़ दी।"

अंजू के इस कदम के बाद काका अब उनपर नज़र रखने लगे। वो कहां जा रही हैं, किससे मिल रही हैं? इन सारी बातों की जानकारी अब राजेश रखने लगे। बस यहीं से दोनों के बीच दूरियां होने लगीं। राजेश खन्ना ने अंजू से दूर होने का फैसल करते हुए डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहते हैं जब वो बारात लेकर निकले तो उन्होंने जान बूझकर बारात का रूट बदल लिया और बारात के साथ अंजू के घर के सामने से होकर गुज़ारे। खैर जब राजेश का स्टारडम गुज़ारा तो जो उनके दोस्त उनके साथ खड़े थे उसमें से अंजू भी थीं।