
Coronavirus Real Photo
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से पूरी दुनिया में आतंक का महौल है। इस वायरस से सबसे ज्यादा चीन के लोग प्रभावित हुए हैं। रोग से निपटने के लिए वैज्ञानिक लगातार खोज कर रहे हैं। इसी बीच कोरोना वायरस की असली तस्वीर (real photos) सामने आई है। वैज्ञानिकों ने माइक्रोस्कोप के जरिए वायरस का आकार देखने की कोशिश की है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक इस खतरनाक बीमारी को फैलाने वाला वायरस बहुत ही छोटा है। इसे खुली आंखों से तो क्या माइक्रोस्कोप से देखना भी आसान नहीं है। क्योंकि इसका आकार एक माइक्रोमीटर से भी छोटा है। कोरोना वायरस का कुल आकार (virus shape) लगभग एक मिलीमीटर के एक लाखवें हिस्से के छोटे टुकड़े में विभाजित किए जाने पर बचे भाग के बराबर है।
वायरस की असली तस्वीरें हांगकांग यूनिवर्सिटी के एलकेएस फैकल्टी ऑफ मेडिसिन की ओर से शेयर की गई हैं। उनके मुताबिक इस वायरस का आकार माइक्रोमीटर में है जो एक मिलीमीटर का हजारवां हिस्सा है। मालूम हो कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक लगभग साढ़े तीन सौ लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में स्कॉटलैंड के डॉक्टरों ने इसकी दवाई खोज लेने का दावा किया है। उन्होंने 71 साल की एक पीड़िता पर इसका सफल परीक्षण भी किया है।
Published on:
04 Feb 2020 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
