
restaurant charged 20 thousand rupees
इंसान के सामने कई बार ऐसी परिस्थितयां आ जाती है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर लोग अपनी योजना की प्लानिंग करते है, लेकिन एन वक्त कुछ ऐसा होता है सारी प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है और अपनी योजना को कैंसिल करना पड़ता है। हाल ही में एक शख्स के साथ ही कुछ ऐसा हुआ है। दरअसल, एक कपल ने खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट में टेबल बुक की। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उनको यह बुकिंग रद्द करनी पड़ी। ये लोग रेस्टोरेंट नहीं पहुंचे और खाना भी नहीं खाया। इसके बावजूद रेस्टोरेंट ने उनको 20 हजार रुपए का बिल थमा दिया। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।
इन दिनों आयरलैंड के कॉर्क का बास्टिल रेस्टोरेंट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यहां एक कस्टमर ने टेबल बुकिंग कर कैंसिल कर दी। लेकिन रेस्टोरेंट ने उससे 250 पाउंड यानी 20 हजार रुपए की राशि वसूल की है। दरअसल, परिवार में अचानक एक बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। ऐसें ये लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने नहीं जा सके। सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आने के बाद रेस्टोरेंट के ओनर ने सफाई दी है।
यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट की अनोखी स्कीम! बदतमीज़ी की तो भरना पड़ेगा दोगुना बिल, 'तमीज़ से रहे तो मिलेगा डिस्काउंट
बास्टिन रेस्टोरेंट की को-ओनर हेलेन मैकडोनाल्ड ने इस मामले पर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह बिल्कुल सही है कि हमने कस्टमर से चार्ज वसूला है। उन्होंने कहा कि दो लोगों की टेबल बुकिंग पर हमें 30 मिनट पहले रद्द करने के लिए कहा गया। इसलिए दोनों टेबल पूरी रात खाली रही। हेलेन ने सफाई देते हुए कहा कि हमने कस्मटर के लिए जो खाना तैयार किया था, उसे कूड़े में फेंकना पड़ा।
यह भी पढ़ें- कभी देखा है पक्षी को स्मोकिंग करते, हैरान कर देने वाला Video वायरल
हेलेन ने कहा कि हमने उन्हें फोन पर भी बताया कि वे कैंसिलेशन चार्ज से बचने के लिए वे अपनी जगह किसी और को भेज दें। कपल ने कहा कि इतने कम समय में कोई नहीं आ सकता। बातचीत के दौरान कस्टमर ने फोन पर अपशब्द का उपयोग किया।
रेस्टोरेंट के मुताबिक, कस्टमर ने खुद वाउचर की डिटेल्स दी थी ताकि उनसे कैंसिलेशन चार्ज लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कस्मटर के परिवार में कोई इमरजेंसी के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं थी। कैंसिलेशन के नियम सभी कस्मटर के लिए एक समान है।
Published on:
18 Oct 2022 02:09 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
