
अंबानी अपने ड्राइवर्स को देते हैं इतनी मोटी पगार, सिलेक्शन के लिए करने पड़ते हैं ये रोड़े पार
नई दिल्ली। हमारे देश के सबसे रईस मुकेश अंबानी का नाम किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में वे काफी मशहूर है। कड़ी मेहनत से शोहरत की बुलंदियों को छूने वाले मुकेश अंबानी की गिनती विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में की जाती है। उनका घर हो या उनकी बेटी की शादी, ये सारी बातें ही हमेशा चर्चा का विषय रहती है। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे आलीशान और महंगे घरों में से एक है। बता दें कि, आलीशान घर के साथ-साथ उनके पास हेलीकॉप्टर और 500 से भी अधिक गाड़ियां है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस इस घर की देखभाल करने के लिए 600 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी और उन्हें नियुक्त करने की प्रक्रिया के बारे कई खबरें सामने आ रही है। आज हम भी आपको बताने जा रहे हैं कि, मुकेश अंबानी अपने ड्राइवर को कैसे चुनते हैं और उन्हें कितनी सैलरी देते हैं।
सबसे पहले बता दें कि, यह कोई आसान काम नहीं है क्योंकि अम्बानी का ड्राइवर बनने के पद को प्राप्त करने के लिए कई कठिन परीक्षणों से गुजरना पड़ता है।अंबानी का ड्राइवर बनने के लिए कंपनियों को ठेका दिया जाता है। इन कंपनियों के द्वारा ड्राइवर्स को अच्छी खासी ट्रेनिंग दी जाती है। पूर्ण प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें इस पद के लिए सुनिश्चित किया जाता है।
अब आती है सैलरी या तनख्वाह की बारी। अब ये तो जाहिर सी बात है कि, मुकेश अम्बानी अपने ड्राइवरों को काफी मोटी पगार देते हैं। हालांकि कितना देते हैं इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन वायरल हो रहे खबरों के मुताबिक, मुकेश अम्बानी के एक ड्राइवर की महीने की पगार 2 लाख रूपये से भी अधिक होती है। जी हां, किसी ड्राइवर के लिए इतनी मोटी कोई आम बात नहीं है और इसीलिए यह आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है।
Published on:
29 Sep 2018, 11:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.