12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India में जल्‍द लांच होगा Samsung Galaxy M51,जानें Priceऔर Specification

Samsung अपनी M-सीरीज के अगले स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy M51 को भारत में सितंबर में लांच करने जा रहा है। इसके साथ ही फोन को को ऐमजॉन इंडिया पर Officially टीज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy M51 को मेक इन इंडिया प्रोग्राम के अंदर पेश बनाया गया है।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Aug 27, 2020

Samsung Galaxy M51

Samsung Galaxy M51

नई दिल्ली।साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग Samsung अपनी M-सीरीज के अगले स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy M51 को भारत में सितंबर में लांच करने जा रहा है। कंपनी ने Samsung Galaxy M51 के लिए बनाई गई माइक्रो साइट पर फोन के फ्रंट की झलक भी दिखाई गई है।

इसके साथ ही फोन को को ऐमजॉन इंडिया पर Officially टीज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy M51 को मेक इन इंडिया प्रोग्राम के अंदर पेश बनाया गया है। ये फोन फोन सितंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में देश में लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होगी।


जाने फोन के Specification?

Samsung Galaxy M51 फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर Adreno 618 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ मौजूद होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy M51 में 6.67 इंच का S-AMOLED डिस्प्ले है, जो फुल एचडी+ रेजॉलूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 386ppi पिक्सल डेंसिटी और 420nits पीक ब्राइटनेस को साश मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो में Samsung Galaxy M51 नए सैमसंग फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं पीछे की तरफ क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्‍सल का होगा। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा, 5 मेगापिक्‍सल डेप्‍थ सेंसर और 5 मेगापिक्‍सल मैक्रो सेंसर शामिल होंगे।

वहीं इस फोन में फोन का सबसे धांसू फीचर इसमें मिलने वाली 7000mAh बैटरी होगी। इस पावरफुल बैटरी के साथ यूजर्स को 25W फास्ट चार्जिंग का सपॉर्ट यूएसबी-सी पोर्ट की मदद से दिया जा सकता है। इसके साथ ही Samsung Galaxy M51 के साइड में फिंगरप्रिंट रीडर दिया जा सकता है।