
गुलाबी रंग के कपड़े पहने सर्कस कर रही थी ये महिला, लोगों ने कहा अश्लील, फिर हुआ ये
नई दिल्ली: महिलाआें के पहनावे को लेकर सऊदी अरब एक बार फिर चर्चा में है। सर्कस में काम करने वाली महिलाआें के कपड़ों को लेकर विवाद छिड़ गया। इसके बाद एक बड़ा फैसला लेते हुए मनोरंजन अध्यक्ष को ही बर्खास्त कर दिया गया। सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ने शाही फरमान का हवाला देते हुए ट्वीट किया है कि सऊदी जनरल एंटरटेनमेंट अथाॅरिटी के अध्यक्ष अहमद अल-खातिब को उनके पद से बर्खास्त किया गया है।
सर्कसकर्मी महिलाआें के छोटे कपड़ों पर हुआ विवाद
सऊदी मीडिया के अनुसार, रियाद में एक सर्कस का आयोजन किया गया था। सर्कस में शामिल महिलाएं के कपड़े असभ्य थे। इसको लेकर विवाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। रूढ़िवादी इसकी आलोचना करने लगे। ट्विटर पर हैशटैग के साथ इस सर्कस के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला सर्कसकर्मी काफी छोटे और शरीर से चिपके हुए कपड़े पहने हैं। हालांकि, इस वीडिया की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं, सऊदी के अधिकारियों की आेर से इस मामले में कोइर् प्रतिक्रिया सामने नहीं आइर् है।
महिलाआें के पहवाने को लेकर हैं कइर् नियम आैर कानून
बता दें, सऊदी अरब में महिलाओं के पहनावे को लेकर कई नियम और कानून हैं। सऊदी अरब में महिलाओं का ड्रेस कोड इस्लामी धर्म के अनुसार होता है। सऊदी अरब में महिलाओं के द्वारा बुर्का पहना जाता है, जिससे उनका पूरा शरीर ढ़का रहे। सिर पर लगाए जाने वाले दुपट्टे से चेहरे को ढकना जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ कट्टरपंथियों के द्वारा इसे मजबूरन ढकवाया जाता है। ऐसे में सर्कस में बदन से चिपके कपड़े पहनने पर नाराज सरकार का मनोरंजन अध्यक्ष को बर्खास्त कर देना हैरत की बात नहीं है।
महिलाओं को तैरने व जिम जाने की भी अनुमति नहीं
पुरुषों के लिए उपलब्ध स्विमिंग पूल का उपयोग करने की अनुमति महिलाओं को नहीं है। महिला केवल निजी स्पा में ही स्विमिंग कर सकती है। जिम व स्विमिंग पुल में महिलाओं का प्रवेश करना आसान नहीं है। खासकर पुरूषों वाली जगह तो बिल्कुल भी अनुमति नहीं है।
Published on:
20 Jun 2018 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
