1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी शहजादी के कार में पोज देने पर मचा बवाल, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सऊदी की शहजादी की वोग पत्रिका के कवर पेज पर कार की स्टीयरिंग संभालते हुए तस्वीर छपने के बाद चर्चा में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 10:31 AM IST

Saudi princess in vogue arabia cover creates controversy

सऊदी शहजादी के कार में पोज देने पर मचा बवाल, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। चमड़े के दस्ताने और ऊंची एड़ी की सैंडल पहने राजकुमारी हाइफा अब्दुल्ला अल सौद की वोग के कवर पेज पर छपी तस्वीर को देखने के बाद लोगों में गुस्सा है। आखिर शहजादी ने ऐसा क्या कर दिया बस एक फोटो ही तो खिंचवाई थी, असल में सऊदी की शहजादी की वोग पत्रिका के कवर पेज पर कार की स्टीयरिंग संभालते हुए तस्वीर छपने के बाद चर्चा में हैं। कुछ लोगों ने तस्वीर पर विरोध जताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। यह विरोध इस लिए है, क्योंकि पिछले माह ड्राइविंग करने के चलते 11 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनमें से 4 लोगों को तो पिछले सप्ताह छोड़ दिया गया, लेकिन बाकी पर फैसला आना अभी बाकी है। बता दें कि, सऊदी अरब दुनिया का ऐसा अकेला देश है जहां महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है, लेकिन यहां भी बदलाव की बयार शुरू हो गई है और इसी का नतीजा है कि इस रूढ़िवादी देश की सरकार ने 24 जून से महिलाओं को भी गाड़ी चलाने की अनुमति देने का फैसला किया है।

वोग के कवर पेज पर छपी शहजादी की यह तस्वीर पश्चिमी शहर जेद्दाह के बाहर के रेगिस्तान में ली गई है। वोग पत्रिका के इस एडिशन में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधारवादी विचारधारा के तहत महिलाओं पर लगे प्रतिबंध को हटाने और धार्मिक कट्टरपंथ को खत्म करने के मुद्दे को प्राथमिकता दी गई है। लोगों का कहना है कि हम क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधारवादी कदमों के पक्षधर हैं, लेकिन आम महिलाओं और शहजादी के प्रति दोहरा रवैया नागवार है। राजकुमारी ने पत्रिका से कहा, हमारे देश में कुछ रूढ़िवादी हैं जो बदलाव से डरते हैं। देश में हो रहे बदलाव का मैं खुशी से स्वागत करती हूं। रूढ़िवादी देश ने 24 जून से महिलाओं को भी गाड़ी चलाने की अनुमति देने का फैसला किया है. सामान्य यातायात विभाग के महानिदेशक मोहम्मद अल बसमी ने आज यह जानकारी दी। सरकारी बयान में बसमी के हवाले से कहा कि देश में महिलाओं के गाड़ी चलाना शुरू करने के लिए सभी आवश्यकताएं पूरी कर ली गई हैं।