नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर यूके के साउथ वेल्स का एक सीसीटीवी ( CCTV ) फुटेज बहुत तेजी वायरल ( Viral ) हो रहा है। वीडियो में चोर को बुजुर्ग से छीना झपटी करते हुए देखा जा सकता है। बुजुर्ग ने चोर के जबरदस्ती करने के बाद भी हार नहीं मानी और उल्टा चोर पर मुक्कों की बरसात कर दी। यह वीडियो ( Video ) लोगों को काफी पसंद आ रहा है।