नई दिल्ली: लेबनान के ब्रॉमाना शहर में महिला पुलिस अपनी यूनिफॉर्म को लेकर चर्चा में है। दरअसल, यहां के मेयर ने महिला पुलिस की फुल यूनिफॉर्म बदलकर अब ब्लैक मिनी शॉर्ट्स और लाल टोपी कर दी है। महिला पुलिस की इस यूनिफॉर्म में फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। कई लोग इसके समर्थन में हैं और कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि, महिला पुलिसकर्मियों को ये यूनिफॉर्म पसंद आ रही है।