नई दिल्ली। शादी में डांस आम है। लेकिन जब कोई अपनी ही शादी में धमाल मचाता दिखे तो बात कुछ और ही होती है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पंजाबी दूल्हे का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे ने अपनी शादी में भांगड़ा करते एंट्री मारी। दूल्हे के साथ उसके दोस्त भी भांगड़ा करते नजर आए। दूल्हे के डांसा का ये TikTok वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।