
Skatobaord stunt botches
दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें शौक के तौर पर स्टंट करना पसंद होता है। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई स्टंट्स तो काफी खतरनाक होते हैं लेकिन खतरनाक होने के बावजूद लोग उन्हें करते हैं। कई लोग स्केटबोर्ड पर भी स्टंट करते हैं। पर कुछ ऐसे मौके भी होते हैं जब सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा प्लान किया होता है। ऐसे में स्टंट करना कई बार लोगों को भारी पड़ जाता है और ऐसा सबक मिलता है जिन्हें भूलना काफी मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक लड़के के साथ हुआ जो स्केटबोर्ड पर जंपिंग स्टंट कर रहा था।
स्केटबोर्ड समेत जंप करने की कोशिश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है, जो यूँ तो नया नहीं है पर फिर से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़के को स्केटबोर्ड पर स्टंट करते दिखाया गया है। वीडियो में एक चढ़ाई का छोटा सा रैंप दिखाई दे रहा है और एक लड़का स्केटबोर्ड चलाते हुए आता है और रैंप पर स्केटबोर्ड को चढ़ाते हुए जंपिंग स्टंट करने की कोशिश करता है।
धड़ाम से गिरा और हुआ चारों खाने चित्त
छोटे रैंप से स्केटबोर्ड जंप कराते समय सब कुछ वैसा नहीं हुआ जैसा पहले था। लड़के की स्टंट प्लानिंग फेल हो गई। जंप कराने की कोशिश में स्केटबोर्ड तो अटक गया पर लड़का उछल गया और हवा में कुछ दूर आगे जाकर ज़मीन पर धड़ाम से गिरा। लड़का इतनी जोर से गिरता है कि चारों खाने चित्त हो जाता है।
वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।
Published on:
23 Oct 2023 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
