15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर सपने में दिखता है आपको सांप तो जानिए, क्या है इसके शुभ और अशुभ संकेत

Highlights- सपनों का हमारे जीवन में कुछ ना कुछ महत्व होता है- यह हमारे जीवन में होने वाले शुभ और अशुभ कार्य की ओर संकेत करते हैं, वहीं कुछ लोग सपने में सांप (Snake in Dream) भी देखते हैं- क्या आप जानते हैं इस सपने (dream meaning of snake) का हमारे जीवन में कुछ शुभ और कुछ अशुभ दोनों ही महत्त्व होता है

2 min read
Google source verification
अगर सपने में दिखता है आपको सांप तो जानिए, क्या है इसके शुभ और अशुभ संकेत

अगर सपने में दिखता है आपको सांप तो जानिए, क्या है इसके शुभ और अशुभ संकेत


नई दिल्ली. सपने (Dream) देखना किसे पसंद नहीं होता। रात में सोते समय अगर कोई अच्छा सा सपना (dream meaning) आ जाए और जब उठे तो आपको अपना सपना याद होता है तो दिन की शुरुआत अच्छे से हो जाती है। आमतौर पर सपने (Nag Panchami 2020) हर कोई देखता है, कोई अच्छा देखता है तो कोई बुरा देखता है। वहीं किसी को याद रहते हैं, तो कोई भूल जाता है। लेकिन कुछ सपने (Snake Bite in Dream) ऐसे होते हैं जो हमारी नींद खोल देती है। यानी डर से इंसान जाग जाता है।

माना जाता है कि सपनों का हमारे जीवन में कुछ ना कुछ महत्व होता है। यह हमारे जीवन में होने वाले शुभ और अशुभ कार्य की ओर संकेत करते हैं, वहीं कुछ लोग सपने में सांप (Snake in Dream) भी देखते हैं। क्या आप जानते हैं इस सपने (dream meaning of snake) का हमारे जीवन में कुछ शुभ और कुछ अशुभ दोनों ही महत्त्व होता है। तो आइए जानते हैं इसके शुभ व अशुभ बातों के बारे में..

सांप देखने के शुभ संकेत


- अगर आपने सपने में किसी सांप को मारते हैं तो यह सपना शुभ माना जाता है। जिसका अर्थ है कि आप भविष्य में अपने दुश्मन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। हो सकता है आने वाले समय में आपको कोई धन लाभ हो जाए।
- अगर आपने सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये आपके कुल देवता ने दर्शन दिये हैं।
- अगर सपने में भूरे रंग का नाग दिखाई दे तो इसका मतलब है कि भविष्य में आपके पास धन आने वाला है।
- अगर हरा सांप देखना इस बात का संकेत है कि आपकी जल्द नौकरी लगने वाली है।
- सपने में रंगीला सांप दिखाई दे तो इसका मतलब आप आने वाले समय में बड़े आदमी बनने वाले हैं।
- सपने में सफेद सांप देखना धन लाभ का संकेत है।
- सपने में पीला सांप देखना मतलब आप कोई विदेश यात्रा कर सकते हैं।
- सपने में सांप को मारने का प्रयास कर रहे हैं या फिर आपने मरा हुआ सांप देखा है तो इसका अर्थ है कि आपने राहु के फल को पूरी तरह भोग लिया है और अब आपके कष्‍ट समाप्‍त हो गए हैं।

सांप देखने के अशुभ संकेत


- सपने में यदि आपने देखा है कि आपको सांप ने डस लिया है तो यह थोड़ी चिंता का विषय है। इसका अर्थ है कि आने वाले वक्‍त में आप किसी भयंकर बीमारी से घिर सकते हैं।
- वहीं सपने में सांप के दांत देखने का मतलब है कि आपको अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से हानि पहुंच सकती है।
- सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना भी शुभ नहीं माना जाता। ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
- सपने में दो मुह वाला सांप देखना शुभ नहीं माना जाता। ये सपना दुर्घटना का संकेत देता है।
- अगर आपको काला नाग दिखाई देता है और उसकी आंखें बड़ी-बड़ी हों और वह आपको घूर रहा है तो इसका मतलब आपके इष्ट देवता आपसे नाराज हैं।
- लाल सांप दिखाई देना मतलब आपको किसी से धोखा मिल सकता है।